नालंदा में घटना पूरे देश के लिए शर्मनाक : जूही प्रीतम

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर की कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष जूही प्रीतम ने नालंदा में हुई सामूहिक यौन हिंसा को शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि यह मणिपुर कांड की पुनरावृत्ति है। राज्य सरकार पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफलता का आरोप लगाते हुए, उन्होंने न्यायिक जांच और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

नालंदा में घटना पूरे देश के लिए शर्मनाक : जूही प्रीतम

मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता कांग्रेस की महिला जिलाध्यक्ष जूही प्रीतम ने नालंदा में हुई सामूहिक यौन हिंसा की घटना को पूरे देश के लिए शर्मनाक बताया। गुरुवार को उन्होंने कहा कि यह मणिपुर कांड की पुनरावृत्ति है। इसका वीडियो वायरल होने के बाद राज्य की महिलाएं खुद को असुरक्षा महसूस कर रही हैं। महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में राज्य सरकार पूरी तरह विफल है। उन्होंने मामले की न्यायिक जांच कराने, आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के साथ फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कराके दोषियो को सख्त सजा दिलाने और पीड़ित महिला की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।