
छठ के बाद कांग्रेस स्टार प्रचारकों का तूफानी दौरा, चुनावी रणनीति तेज!
संक्षेप: महापर्व छठ के बाद कांग्रेस के स्टार प्रचारकों का दौरा शुरू होगा। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी उत्तर बिहार में आधा दर्जन सभाएं करेंगे। पार्टी ने कई जिलों में अपने प्रत्याशी उतारे हैं। नामांकन पत्रों...
महापर्व छठ के बाद कांग्रेस के स्टार प्रचारकों का दौरा शुरू होगा। इस क्रम में उत्तर बिहार में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी की आधा दर्जन सभाएं हो सकती हैं। पार्टी ने मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण में अपने प्रत्याशी उतारे हैं। इन जिलों से सबसे अधिक राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के दौरे की मांग हो रही है।

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौर के मुताबिक नामांकन पत्रों की जांच के बाद स्टार प्रचारकों के चुनावी कार्यक्रम तय होंगे। पहले चरण के नामांकन पत्रों की जांच हो गई। दूसरे चरण के नामांकन पत्रों की जांच 21 अक्टूबर को होनी है। बड़े नेताओं की चुनावी सभा को लेकर प्रत्याशियों के स्तर से अनुरोध किए जा रहे हैं।
कांग्रेस की ओर से जारी स्टार प्रचारकों की सूची में राहुल व प्रियंका के अलावा सोनिया गांधी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, दिग्विजय सिंह, चरणजीत सिंह चन्नी, सचिन पायलट, गौरव गोगोई, अलका लांबा, जिग्नेश मेवाणी, इमरान प्रतापगढ़ी, जीतू पटवारी, मीरा कुमार, तारिक अनवर, मदन मोहन झा, सुबोधकांत सहाय, शकील अहमद खान, राजेश राम, रणदीप सिंह सूरजेवाला, सुखविंद सिंह सुखू, अधीर रंजन चौधरी व अन्य नेताओं के नाम शामिल हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




