ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुर22 अप्रैल को कांग्रेस व इसके संगठन के कई बडे़ नेता जुटेंगे

22 अप्रैल को कांग्रेस व इसके संगठन के कई बडे़ नेता जुटेंगे

22 अप्रैल को जिले में देश व राज्य स्तरीय कांग्रेस के बड़े नेता जुटेंगे। उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक ऑफिसर इम्पलाइज क ांग्रेस के त्रैवार्षिक सम्मेलन में ये सभी नेता आएंगे। इसकी तैयारी की जा रही है। इसमें...

22 अप्रैल को कांग्रेस व इसके  संगठन के कई बडे़ नेता जुटेंगे
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरSun, 08 Apr 2018 12:45 PM
ऐप पर पढ़ें

22 अप्रैल को जिले में देश व राज्य स्तरीय कांग्रेस के बड़े नेता जुटेंगे। उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक ऑफिसर इम्पलाइज कांग्रेस के त्रिवार्षिक सम्मेलन में ये सभी नेता आएंगे। इसकी तैयारी की जा रही है। इसमें इंटक के आरसी खुटिया मुख्य अतिथि होंगे। इसके अलावा राष्ट्रीय कांग्रेस के कई राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी शामिल होंगे। बिहार व यूपी के कई कांग्रेस के विधायक शामिल होंगे। इस बारे मेंं ऑफिसर कांग्रेस के महामंत्री अरुण कुमार सिंह ने बताया कि तैयारी की जा रही है। इस सम्मेलन में बैंक के चेयरमैन भी शामिल होंगे। इसके साथ मुजफ्फरपुर, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा,मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया,कटिहार, सुपौल, अररिया के बैंक के अधिकारी व कर्मचारी भाग लेंगे। तकरीबन डेढ़ हजार लोगों का इंतजाम किया जा रहा है। जीरोमाइल स्थित होटल में कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संघ के प्रोटोकॉल का पालन करना है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें