बिहार के विकास को मिलेगी नई रफ्तार : सुरेश शर्मा

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि नए नेतृत्व में बिहार विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। ई. अजीत कुमार ने विश्वास जताया कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देगी और विकास योजनाओं को मजबूती मिलेगी।

बिहार के विकास को मिलेगी नई रफ्तार : सुरेश शर्मा

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सम्राट चौधरी के सीएम बनने पर नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि बिहार को एक सशक्त, विकासोन्मुख और जनहितैषी नेतृत्व प्राप्त हुआ है। हमें पूर्ण विश्वास है कि नए नेतृत्व में राज्य विकास के नए आयाम स्थापित करेगा और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल मार्गदर्शन में केंद्र सरकार के सहयोग से बिहार में आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार के क्षेत्र में तीव्र गति से विकास कार्य होंगे। कांटी विधायक एवं पूर्व मंत्री ई. अजीत कुमार ने बुधवार को सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और राज्य प्रगति के नए आयाम स्थापित करेगा। अजीत कुमार ने कहा कि सम्राट चौधरी एक अनुभवी और दूरदर्शी नेता हैं, जिनके नेतृत्व में सरकार जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए कार्य करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश में चल रही विकास योजनाओं को और मजबूती मिलेगी तथा आम जनता तक इसका सीधा लाभ पहुंचेगा।जदयू के जिलाध्यक्ष अनुपम कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मॉडल से सीएम सम्राट चौधरी बिहार को विकसित राज्य बनाएंगे। जदयू व्यावसायिक उद्योग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रीतेश रंजन गुप्ता की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। बैठक में नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और जदयू से विजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी को उपमुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी गई। बधाई देने वालों में अनिल कुमार, बैद्यनाथ चौधरी, मनीष कुमार, स्वराज कुमार चौधरी, राजेश केशरी, राजेश आर्य, रिक्की डैनियल, राजीव केजरीवाल, देवानंद गुप्ता शामिल रहे।मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पदभार ग्रहण करने के बाद भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रभात मालाकार ने पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र ओढ़ाकर बधाई दी। मालाकार ने कहा कि सम्राट चौधरी बिहार के विकास को नई ऊंचाई देंगे और पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बिहार के विकास में खींची गयी लाइन को और लंबी करेंगे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।