Muzaffarpur News: ‘जिउतिया को लेकर भ्रम दूर, तीन को रखा जाएगा निर्जला व्रत’

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

Muzaffarpur News: तारीख को लेकर चल रहे भ्रम के बीच धर्मशास्त्रीय नियम के आधार पर स्पष्ट किया गया है कि इसबार जीवित्पुत्रिका का निर्जला व्रत तीन अक्टूबर को रखा जाएगा। वह

Muzaffarpur News: ‘जिउतिया को लेकर भ्रम दूर, तीन को रखा जाएगा निर्जला व्रत’

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। तारीख को लेकर चल रहे भ्रम के बीच धर्मशास्त्रीय नियम के आधार पर स्पष्ट किया गया है कि इसबार जीवित्पुत्रिका का निर्जला व्रत तीन अक्टूबर को रखा जाएगा। वहीं, चार अक्टूबर को पारण होगा। बाबा गरीबनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक ने गुरुवार को बताया कि अष्टमी तिथि के समय को लेकर अलग-अलग गणनाओं के कारण लोगों में भ्रम की स्थिति बनी है। हालांकि, जिउतिया के लिए केवल सूर्योदय की अष्टमी नहीं, बल्कि प्रदोषव्यापिनी अष्टमी को विशेष महत्व दिया गया है।पंचांग गणना के अनुसार, 3 अक्टूबर को सुबह लगभग 9:53 बजे तक सप्तमी और इसके बाद अष्टमी तिथि शुरू होगी।

शाम के प्रदोषकाल में भी अष्टमी रहेगी। यही कारण है कि तीन अक्टूबर को ही निर्जला व्रत रखने का निर्णय किया जाता है। चार अक्टूबर को सुबह अष्टमी का केवल शेष अंश रहेगा और इसके बाद पारण किया जाएगा। गणना में अष्टमी तीन अक्टूबर को सुबह 7:59 बजे से चार अक्टूबर को सुबह 5:51 बजे तक रहेगा।

Sanjay Kumar Singh

लेखक के बारे में

Sanjay Kumar Singh
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsमुजफ्फरपुरMuzaffarpur News: ‘जिउतिया को लेकर भ्रम दूर, तीन को रखा जाएगा निर्जला व्रत’