Muzaffarpur News: एजेंसी ने पहले जारी की सूची, फिर कहा सुरक्षा गार्ड मेरे नहीं

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के सदर अस्पताल और पीएचसी में सुरक्षा गार्ड की बहाली को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है। एजेंसी ने सुरक्षा गार्ड की बहाली से इनकार किया है, जबकि अस्पतालों में गार्ड काम कर रहे हैं। सीएस डॉ. सुधीर कुमार ने पीएचसी प्रभारियों को पत्र लिखकर सुरक्षा गार्ड के मानदेय भुगतान की स्थिति पूछी है।

Muzaffarpur News: एजेंसी ने पहले जारी की सूची, फिर कहा सुरक्षा गार्ड मेरे नहीं

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सदर अस्पताल और पीएचसी में काम कर रहे सुरक्षा गार्ड के बारे में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है। सहयोग पोर्टल पर एक शिकायत के बाद गार्ड उपलब्ध कराने वाली एजेंसी ने कहा है कि उसने किसी भी सुरक्षा गार्ड की बहाली नहीं की है। हालांकि, नौ जून को एजेंसी ने अस्पतालों में काम करने वाले सुरक्षा गार्ड की सूची जारी की थी।एजेंसी के द्वारा गार्ड की बहाली से इनकार करने पर सीएस डॉ. सुधीर कुमार ने सभी पीएचसी प्रभारियों को पत्र लिखा है। अपने पत्र में उन्होंने एजेंसी के द्वारा सुरक्षा गार्ड की बहाली नहीं करने के संबंध में जानकारी दी है।

साथ ही पूछा है कि अस्पतालों में जो सुरक्षा गार्ड काम कर रहे हैं, उनके मानदेय का भुगतान किस मद से किया जाएगा। यह भी पूछा है कि सुरक्षा गार्ड का मानदेय भुगतान हुआ है या नहीं। अगर भुगतान नहीं हुआ है तो कब से भुगतान लंबित है। उधर, विभाग के सूत्रों के मुताबिक एक जून से सुरक्षा गार्ड सदर और अन्य अस्पतालों में काम कर रहे हैं, लेकिन उनका भुगतान नहीं हुआ है। मानदेय भुगतान नहीं होने से नाराज सुरक्षा गार्ड ने दो बार प्रदर्शन भी किया था। एक सुरक्षा गार्ड को आठ से 10 हजार रुपये मासिक भुगतान करना है। कुछ सुरक्षा गार्ड को उससे अधिक भी भुगतान किया जाना है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsमुजफ्फरपुरMuzaffarpur News: एजेंसी ने पहले जारी की सूची, फिर कहा सुरक्षा गार्ड मेरे नहीं