ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरबोचहां में भाकपा माले नेता के निधन पर जताया शोक

बोचहां में भाकपा माले नेता के निधन पर जताया शोक

भाकपा माले व सामाजिक कार्यकर्ता बोचहां सुल्तानबस्ती निवासी 70 वर्षीय मो. रफीक का बुधवार को निधन हो गया। इसकी खबर फैलते ही माले कार्यकर्ताओं व समर्थकों में शोक की लहर दौर गई। माले जिला सचिव कृष्ण...

बोचहां में भाकपा माले नेता के निधन पर जताया शोक
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरWed, 21 Aug 2019 06:47 PM
ऐप पर पढ़ें

भाकपा माले व सामाजिक कार्यकर्ता बोचहां सुल्तानबस्ती निवासी 70 वर्षीय मो. रफीक का बुधवार को निधन हो गया। इसकी खबर फैलते ही माले कार्यकर्ताओं व समर्थकों में शोक की लहर दौर गई। माले जिला सचिव कृष्ण मोहन, प्रखंड सचिव रामबालक सहनी, खेत मजदूर सभा के जिला अध्यक्ष रामनंदन पासवान, प्रखंड सचिव वीरेन्द्र पासवान, किसान महासभा के नेता विंदेश्वर साह आदि ने उनके घर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।

उधर, मो. रफीक के निधन पर पूर्व मंत्री रमई राम, पूर्व विधायक रामसूरत राय, स्थानीय विधायक बेबी कुमारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय किशोर सिन्हा उर्फ चुन्नू बाबू, जिला पार्षद इंदू भारती, पशुपतिनाथ पासवान, मुखिया बेबी पटेल, पूर्व मुखिया रामश्रेष्ठ सहनी, पैक्स अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार मुन्ना आदि ने शोक संवेदना प्रकट की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें