ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरपूर्व विदेश मंत्री के निधन पर प्रखंडों में शोकसभा

पूर्व विदेश मंत्री के निधन पर प्रखंडों में शोकसभा

शहर से लेकर गांव तक बुधवार को भाजपा नेता सह पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर शोक सभा की गई। कई जगहों पर उनकी याद में दो मिनट का मौन रख आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। वक्ताओं ने...

पूर्व विदेश मंत्री के निधन पर प्रखंडों में शोकसभा
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरThu, 08 Aug 2019 01:11 AM
ऐप पर पढ़ें

शहर से लेकर गांव तक बुधवार को भाजपा नेता सह पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर शोक सभा की गई। कई जगहों पर उनकी याद में दो मिनट का मौन रख आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। वक्ताओं ने सुषमा स्वराज के निधन को देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

इस क्रम में मड़वन में भाजपा मंडल अध्यक्ष सदानंद सिंह की अध्यक्षता में शोक सभा हुई। मौके पर राम नरेश ठाकुर, विकास कुमार सिंह, उदय शंकर निराला, रामनरेश सहनी, रमेश राम, राजू पटेल, अनिल सिंह, अमर किशोर सिंह, रिंकू तिवारी, बलराम तिवारी, भुनेश्वर प्रसाद, विनोद कुमार रंजन, संतोष सिंह भी थे।

कटरा में भाजपा अध्यक्ष अमित कुमार शर्मा के नेतृत्व शोक सभा हुई। यहां जिला प्रवक्ता राजीव कुमार, प्रमुख राम बाबू सिंह, रतिकांत चौधरी, सत्येंद्र कुमार, अशोक साह, रामश्रेष्ठ सहनी, नन्द किशोर यादव, देवेन्द्र सहनी, विश्वनाथ सिंह, विमल कुमार, दिवाकर सिंह, मो. अरमान, सुधांशू साह भी थे।

मोतीपुर में डॉ. अरुण कुमार सिंह, शशि गुप्ता, गोपाल प्रसाद शाही, प्रो. विक्रमादित्य सिंह, यशवंत कुमार, संजीव कुमार शाही, परिरंजन कुमार, वीरू सिंह, उपेंद्र पासवान, नन्दकिशोर निराला, फूलवन्ती देवी, कृष्णकुमार चौधरी, आलोक कुंवर, संजय पासवान, नागेंद्र सहनी, रणधीर सिंह, बालेश्वर पासवान ने शोक जताया।

कुढ़नी के शाहपुर मरीचा स्थित लोजपा कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष सह जिला मीडिया प्रभारी सज्जन कुमार पासवान की अध्यक्षता में शोक सभा हुई। इसमें जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, बच्चन पासवान, सुरेश पांडेय, किरण सिन्हा, राजकुमार पासवान, सुनील कुमार सिंह, अवधेश पासवान, श्यामनंदन पासवान, बालेश्वर पासवान भी शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें