ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरघायल वार्ड सदस्य की हालत स्थिर, एक गिरफ्तार

घायल वार्ड सदस्य की हालत स्थिर, एक गिरफ्तार

सेंदुआरी गजसिंह गांव में रविवार रात कल्याणपुर हरौना पंचायत के वार्ड 12 के सदस्य रविन्द्र कुमार राय को गोली मारने के मामले में सोमवार को एफआईआर...

घायल वार्ड सदस्य की हालत स्थिर, एक गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरTue, 19 Mar 2019 01:49 AM
ऐप पर पढ़ें

सेंदुआरी गजसिंह गांव में रविवार रात कल्याणपुर हरौना पंचायत के वार्ड 12 के सदस्य रविन्द्र कुमार राय को गोली मारने के मामले में सोमवार को एफआईआर हुई।

जख्मी के बयान पर पांच लोगों को नामजद किया गया है। मामले में जितेंद्र कुमार उर्फ टुन्नू, अशोक पासवान, जियालाल, प्रेम कुमार समेत पांच लोगों को आरोपित किया है। पुलिस ने मामले में आरोपित जियालाल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। दूसरी तरफ गोली लगने से जख्मी वार्ड सदस्य की स्थिति स्थिर बनी हुई है। डॉक्टर उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। वहीं पुलिस मामले के अन्य आरोपियों की गिरफतारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि कांड में आरोपित शेष आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें