Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsCompletion of FOB Construction Required for Office Shifting at Muzaffarpur s Combined Building Terminal
एफओबी बनने के बाद ही सीबीटी में हो सकेगी शिफ्टिंग

एफओबी बनने के बाद ही सीबीटी में हो सकेगी शिफ्टिंग

संक्षेप:

मुजफ्फरपुर में पंपू पोखर स्थित नवनिर्मित कंबाइंड बिल्डिंग टर्मिनल में प्लेटफार्म सात-आठ पर एफओबी का कार्य पूरा होने पर ही विभिन्न कार्यालयों की शिफ्टिंग संभव होगी। समस्तीपुर मंडल ने आरएलडीए को जल्दी निर्माण करने के निर्देश दिए हैं। यात्री सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कार्य प्राथमिकता में है।

Feb 05, 2026 05:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। पंपू पोखर स्थित नवनिर्मित कंबाइन्ड बिल्डिंग टर्मिनल (सीबीटी) में प्लेटफार्म सात-आठ पर निर्माणाधीन एफओबी का कार्य पूरा होने पर ही विभिन्न कार्यालयों की शिफ्टिंग हो सकेगी। समस्तीपुर मंडल मुख्यालय ने आरएलडीए को एफओबी का निर्माण जल्द पूरा करने को कहा है। साथ ही रेलवे अधिकारियों को इसको लेकर निर्देशित किया है। यात्री सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए समस्तीपुर मंडल ने आरएलडीए को पत्र भेजा है। मंडल के अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल सीबीटी चालू करना प्राथमिकता में है। प्लेटफार्म सात और आठ को उससे कनेक्टिविटी नहीं मिल सकी है, जिससे यात्री सीधे सीबीटी से प्लेटफार्म पर नहीं उतर पाएंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके लिए एफओबी बनाया जा रहा है। बताया कि अगर कंबाइन्ड बिल्डिंग को चालू कर दिया जाय और उस बीच एफओबी का निर्माण चलता रहे तो हादसे की आशंका बनी रहेगी। फिलहाल उसका निर्माण रात में होता है। जब कंबाइन्ड बिल्डिंग चालू कर दिया जाएगा तो पैसेंजर का फुटफॉल दिन-रात होगा। सौ दिनों के लिए बंद होना है प्लेटफार्म एक : शिफ्टिंग में विलंब से प्लेटफार्म एक पर पर 100 दिनों का मिलने वाला ब्लॉक भी अटक गया है। अब जबतक कंबाइंड बिल्डिंग टर्मिनल में प्लेटफार्म पर स्थित कार्यालय शिफ्ट नहीं होगा, तबतक प्लेटफार्म एक बंद नहीं किया जाएगा। बताया जाता है निर्माण होने की वजह से पहले से ही प्लेटफार्म एक पर यात्री सुविधा की कटौती की जा चुकी है। शौचालय बंद है। प्लेटफार्म एक पर यूरिनल तक नहीं है। वहीं कंबाइन्ड बिल्डिंग में यह सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं।