ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरएक बूथ-20 यूथ का लक्ष्य पूरा करे भाजयुमो: सुरेश शर्मा

एक बूथ-20 यूथ का लक्ष्य पूरा करे भाजयुमो: सुरेश शर्मा

नगर विकास एवं आवास मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश शर्मा ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों से ‘एक बूथ-20 यूथ का लक्ष्य पूरा करने का आह्वान किया है। उन्होंने शनिवार को स्पीकर चौक स्थित अटल...

एक बूथ-20 यूथ का लक्ष्य पूरा करे भाजयुमो: सुरेश शर्मा
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरSat, 18 Nov 2017 09:43 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर विकास एवं आवास मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश शर्मा ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों से ‘एक बूथ-20 यूथ का लक्ष्य पूरा करने का आह्वान किया है। उन्होंने शनिवार को स्पीकर चौक स्थित अटल सभागार में भाजयुमो कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मोर्चा युवाओं को पार्टी से जोड़ते हुए बूथ स्तर पर कमेटी गठित करे।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजयुमो के जिलाध्यक्ष नचिकेता पाण्डेय ने कहा कि मुजफ्फरपुर में मोर्चा की तिरहुत प्रमंडलीय बैठक होने जा रही है। प्रस्तावित बैठक में मोर्चा के 400 मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री शामिल होंगे। प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य मनीष कुमार ने कहा कि 2019 से पहले बूथ कमेटी को मजबूत करना है। बैठक में प्रमुख रूप से सुभाष कुमार, सिद्धार्थ कुमार, संतोष रंजन, रविशंकर कुशवाहा, अविनाश झा, विकास गुप्ता, सुभम साकेत, राजा सिंह, कृष्णा कुमार, रवि कार्यी, रोहित कुमार शामिल हुए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें