ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरकेंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों से आम लोग परेशान : भाकपा

केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों से आम लोग परेशान : भाकपा

नरेंद्र मोदी सरकार की कारपोरेट परस्त आर्थिक नीतियों के कारण आम लोग परेशान हैं। महंगाई, बेरोजगारी, भूखमरी, कुपोषण, गरीबी जैसी समस्या हर घर में है। किसान पीस रहे हैं। उन्हें कृषि उत्पादों का उचित मूल्य...

केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों से आम लोग परेशान : भाकपा
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरSat, 15 Feb 2020 01:38 AM
ऐप पर पढ़ें

नरेंद्र मोदी सरकार की कारपोरेट परस्त आर्थिक नीतियों के कारण आम लोग परेशान हैं। महंगाई, बेरोजगारी, भूखमरी, कुपोषण, गरीबी जैसी समस्या हर घर में है। किसान पीस रहे हैं। उन्हें कृषि उत्पादों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। पूरे देश में मोदी सरकार की अर्थव्यवस्था कराह रही है। सरकार आम आदमी की समस्याओं के निदान में पूरी तरह से विफल है। ये बातें भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की जिला कार्यकारिणी की बैठक में राज्य कार्यकारिणी सदस्य अजय कुमार सिंह ने कहीं।

जिला कार्यालय चन्द्रशेखर भवन में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि सरकार ने समस्याओं से लोगों का ध्यान हटाने के लिए सीएए लाया। अब एनआरसी व एनपीआर लाने की तैयारी चल रही है। इस कारण लोग इनका विरोध कर रहे हैं। महात्मा गांधी के शहादत दिवस 30 जनवरी से राज्य के सभी जिलों में जन गण मन यात्रा निकाली गयी है। इसका समापन 27 फरवरी को गांधी मैदान पटना में संविधान बचाओ नागरिकता बचाओ महारैली से होगा।

कहा कि इस महारैली को जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. कन्हैया कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर, तुषार गांधी सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के नेता व शिक्षाविद् सम्बोधित करेंगे। बैठक में महारैली की तैयारी की समीक्षा की गयी। मौके पर जिला सचिव रामकिशोर झा, चन्द्रेश्वर प्रसाद चौधरी, एसएस मिश्रा, मो. युनूस, शंभू शरण ठाकुर, भरत झा, प्रो. भारती सिन्हा, शत्रुघ्न प्रसाद, रघुवर भक्त थे। बैठक की अध्यक्षता अवधेश पासवान ने की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें