श्री राणी सती दादी धाम हुआ होली मिलन
Mar 02, 2026 11:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर में सिकंदरपुर स्थित श्री राणी सती दादी धाम में मारवाड़ी युवा मंच द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में राधा-कृष्ण की नृत्य प्रस्तुति ने सभी को मोहित किया। इस अवसर पर कई प्रमुख नेता मौजूद थे, जिनमें एमएलसी बंशीधर व्रजवासी और मेयर निर्मला साहू शामिल थे।

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सिकंदरपुर स्थित श्री राणी सती दादी धाम में सोमवार को मारवाड़ी युवा मंच द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में राधा-कृष्ण की आकर्षक नृत्य प्रस्तुति ने लोगों को प्रभावित किया। समारोह में एमएलसी बंशीधर व्रजवासी, पूर्व नगर विधायक विजेंद्र चौधरी, मेयर निर्मला साहू, पूर्व विधायक केदारनाथ प्रसाद मौजूद रहे। शाखा अध्यक्ष विक्रांत केजरीवाल ने आगत अतिथियों का स्वागत किया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



