मड़वन : सहयोग शिविर में 200 से अधिक मामलों का हुआ निष्पादन
मड़वन के बड़कागांव उत्तरी पंचायत में सहयोग शिविर में 200 से अधिक मामलों का निपटारा किया गया। इसमें आवास योजना, शौचालय, और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े मामले शामिल थे। शिविर में आयुष्मान कार्ड और जॉब कार्ड का वितरण भी हुआ। बीडीओ विनय कुमार ने नए आवेदन भी लिए और जल्द निष्पादन का आश्वासन दिया।

मड़वन, एक संवाददाता। प्रखंड के बड़कागांव उत्तरी पंचायत सरकार भवन परिसर में आयोजित सहयोग शिविर में 200 से अधिक मामलों का निपटारा किया गया। इसमें आवास योजना, शौचालय, पीएचईडी, पंचायती राज, विद्युत विभाग, सामाजिक सुरक्षा, लेबर कार्ड, बाल विकस आदि से संबंधित मामले थे। सहयोग शिविर में आयुष्मान कार्ड, जॉब कार्ड, ट्राई साइकिल व चश्मा का वितरण किया गया। बीडीओ विनय कुमार ने बताया कि विभिन्न मामले के नए आवेदन भी लिए गए, जिनका निष्पादन जल्द कर दिया जाएगा। शिविर में प्रखंड के वरीय पदाधिकारी अर्चना कुमारी, थाना अध्यक्ष रामकृष्ण परमहंस, सीआई उदय कुमार सहित विभिन्न विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


