Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsCNG Vehicle Accident in Muzaffarpur Outrage and Protests Following Death
पिकअप पर ईंट लदी होती तो सबका बचना मुश्किल हो जाता

पिकअप पर ईंट लदी होती तो सबका बचना मुश्किल हो जाता

संक्षेप:

- बीएमपी-6 के पास हादसे के बाद भीड़ ने पिकअप को सीधा कर दबे किशोरों

Dec 12, 2025 05:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। शहर के बीएमपी-6 के पास गुरुवार की सुबह सीएनजी पलटने से दबकर मौत मामले में आक्रोशित लोगों ने तीन घंटे तक हंगामा किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक कुंदन कुमार के परिवार के साथ-साथ घायल किशोरों के परिजन कोठिया गांव से पहुंच गए। कुंदन के माता-पिता व परिवार के लोग सड़क पर बेटे का शव देखते ही चीत्कार करने लगे। हादसे को लेकर स्थानीय लोगों ने कहा कि संयोग था कि भट्ठा पर जाते समय हादसा हुआ। अगर ईंट लदा होता तो पिकअप पर बैठे अन्य किशोरों का भी बचना मुश्किल हो जाता। पिकअप चालक के नशे में होने के कारण दुर्घटना होने का आरोप लगाते हुए लोगों ने सड़क जाम कर दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हादसे के बाद आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। ढाला में बैठे सभी किशोर गाड़ी के नीचे दब गए थे। मौके पर जुटे लोगों ने किसी तरह पिकअप को सीधा कर दबे किशोरों को निकाला। वहीं, हादसे के बाद पिकअप छोड़कर चालक फरार हो गया। इससे आक्रोशित लोगों ने वाहन में जमकर तोड़फोड़ की। मिठनपुरा थानाध्यक्ष संतोष कुमार पंकज ने बताया कि कोठिया निवासी कुंदन की मौत हुई है। घायल ललन राम के पुत्र कल्लू कुमार का पांव टूट गया है। घायलों में राजेश राम के पुत्र अमित कुमार और अजीत कुमार, संतोष राम के पुत्र रमन कुमार और सत्येंद्र राम के पुत्र छोटू कुमार का समीप के निजी अस्पताल में इलाज कराया गया। इसमें रमन का हाथ फ्रैक्चर है। बाकी को अंदरूनी चोट है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजन के बयान पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।