Muzaffarpur News: कांटी विधानसभा में उद्योग लगाने की मांग

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

Muzaffarpur News: कांटी में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी का विधायक ई. अजीत कुमार ने स्वागत किया। विधायक ने क्षेत्र में उद्योग लगाने और तिरहुत सेटेलाइट सिटी के लिए किसानों को योजनाओं की जानकारी देने की मांग की। नगर विकास मंत्री से कचरा प्रोसेसिंग कार्य जल्द शुरू करने का अनुरोध किया गया।

Muzaffarpur News: कांटी विधानसभा में उद्योग लगाने की मांग

Muzaffarpur News: कांटी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी व नगर विकास मंत्री नीतीश मिश्रा को कांटी विधायक ई. अजीत कुमार ने अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। विधायक ने सीएम से कांटी विधानसभा क्षेत्र में उद्योग लगाने की मांग की। तिरहुत सेटेलाइट सिटी निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण को लेकर किसान दिग्भ्रमित हैं, इसके लिए किसानों को योजनाओं के बारे में जानकारी दिलवाने का आग्रह किया। नगर विकास मंत्री  नीतीश मिश्रा से रौतनिया कचरा डंपिंग प्लांट में कचरा प्रोसेसिंग का कार्य 31 जुलाई से पूर्व हर हाल में शुरू कराने का आग्रह किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।