Muzaffarpur News: विकास योजनाओं की सौगात पर जदयू ने दिया धन्यवाद
Muzaffarpur News: मुख्यमंत्री ने मुजफ्फरपुर दौरे के दौरान एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की घोषणा की। जदयू जिला अध्यक्ष अनुपम कुमार ने इसे जिले के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों को सफल बताते हुए इसे विकास की नई दिशा कहा गया।

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। सीएम ने रविवार को मुजफ्फरपुर भ्रमण के दौरान एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं की सौगत दी। इसपर जदयू जिला इकाई ने हर्ष जताते हुए सीएम को धन्यवाद दिया। जिलाध्यक्ष अनुपम कुमार ने कहा कि सीएम का यह कदम जिले के विकास को नई दिशा देगा। पूर्व सीएम और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की विकास की नीतियों को लेकर ही एनडीए आगे चल रहा है। जिलाध्यक्ष ने एमआईटी में जन संवाद के लिए बने मंच पर पहुंच सीएम का गर्मजोशी से स्वागत किया। जबकि, पूर्व जिलाध्यक्ष रामबाबू सिंह कुशवाहा ने इसे विकास को नई दिशा, नया विश्वास कहा।कार्यक्रम
में जदयू की जिला इकाई से जुड़े शैलेश कुमार सैलू, विमल फौजी, रंजन कुमार, मनोज कुमार कुशवाहा, डॉली मित्तल, रामएकबाल सिंह, विनोद सिंह,अनीश कुमार, मृत्युंजय सिंह, रंजना पटेल, मिथलेश देवी पटेल, रंजना ठाकुर, मुकेश साहनी, आलोक यादव, सुधांशु कुशवाहा, संजय यादव व अन्य मौजूद रहे।


