Muzaffarpur News: कांवरिया मार्ग में नालों की सफाई ने परेशानी बढ़ाई

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में कांवरिया मार्ग पर नालों की सफाई से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बाबा गरीबनाथ मंदिर के पास स्थिति खराब हो गई है। डीएन हाईस्कूल क्षेत्र में नाले की गंदगी फैली है, जिससे श्रद्धालुओं को भी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम ने 172 नई स्ट्रीट लाइटें भी लगाई हैं।

Muzaffarpur News: कांवरिया मार्ग में नालों की सफाई ने परेशानी बढ़ाई

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। कांवरिया मार्ग में नालों की सफाई ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बाबा गरीबनाथ मंदिर से सटे नाला रोड की स्थिति नारकीय हो गई है। यह सड़क गोला बांध रोड, डीएन हाईस्कूल व अन्य इलाकों को जोड़ती है। दिन-रात वाहनों की आवाजाही लगी रहती है।

नाले की गंदगी से परेशानी

डीएन हाईस्कूल में श्रावणी मेले का मुख्य समारोह होता है। वर्तमान में डीएन हाईस्कूल से जुड़े नाला रोड में सड़क पर नाले की गाद-गंदगी फैली है। नतीजतन संबंधित जगहों पर पैदल आवाजाही बंद है। बाइक या अन्य वाहनों के आवागमन के दौरान भी परेशानी होती है। खतरा भी रहता है। इसके अलावा मंदिर जाने वाले श्रद्धालु भी हलकान हैं।

स्थानीय दुकानदारों की शिकायत

किराना दुकानदार हरिशंकर तिवारी ने बताया कि एक सप्ताह पहले निगम की टीम ने नाले की सफाई के दौरान गाद निकाल कर सड़क पर छोड़ दिया था। दो-तीन दिनों के बाद सूखने पर भी नहीं हटाया गया। इस बीच बारिश के बाद हालात और बदतर हो चुके हैं।

जलजमाव की समस्या

दूसरी ओर, कांवरिया मार्ग में आमगोला पुल की ओर जाने वाले रास्ते में ओरिएंट क्लब के पास खासकर खुले लबालब नाले सावन में कांवरियों की परेशानी बढ़ा सकते हैं। बारिश होने पर नाले का पानी सड़क पर आने से जलजमाव की समस्या उत्पन्न होगी।

कांवरिया पथ में स्ट्रीट लाइट

कांवरिया पथ में लगी 172 नई स्ट्रीट लाइट

रामदयालू गुमटी से लेकर बाबा गरीबनाथ मंदिर तक 3.8 किमी लंबे कांवरिया पथ में 172 नई स्ट्रीट लाइट लगाई गई है। पूर्व में नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह के निर्देश पर निगम के स्तर से हुए सर्वे में 173 लाइटों की कमी पाई गई थी। निगम के सहायक अभियंता (यांत्रिक) आर्यन झा के मुताबिक आगे भी जरूरत के अनुसार कांवरिया मार्ग में लाइट लगाई जाएगी।

सामान्य प्रश्न

कांवरिया मार्ग पर समस्या क्या है?
कांवरिया मार्ग में नालों की सफाई के कारण गंदगी फैली हुई है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।