Muzaffarpur News: पॉलिटेक्निक कॉलेज में चला स्वच्छता अभियान

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

Muzaffarpur News: राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, मुजफ्फरपुर में मंगलवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने परिसर की सफाई की और स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को सामूहिक जिम्मेदारी के महत्व के बारे में बताया।

Muzaffarpur News: पॉलिटेक्निक कॉलेज में चला स्वच्छता अभियान

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में मंगलवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत स्वच्छता जागरूकता एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया। विद्यार्थियों ने संस्थान परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की। उन्होंने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प भी लिया।अभियान के दौरान विद्यार्थियों को स्वच्छता ही सेवा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने तथा स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया। प्राचार्य डॉ. चंद्रशेखर सिंह और अन्य शिक्षकों ने छात्रों से कहा कि स्वच्छता सामूहिक जिम्मेदारी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsमुजफ्फरपुरMuzaffarpur News: पॉलिटेक्निक कॉलेज में चला स्वच्छता अभियान