सीओ के जनता दरबार में दो गुटों के बीच मारपीट
सरैया में शनिवार को सीओ के जनता दरबार में भू विवाद की सुनवाई के दौरान दो गुटों के बीच मारपीट हुई। राजन ठाकुर ने बताया कि वह जमीनी विवाद के निपटारे के लिए पहुंचे थे, तभी दूसरे पक्ष ने हमला कर दिया। पुलिस ने मामले की छानबीन का आश्वासन दिया है।

सरैया। अंचल कार्यालय में शनिवार को सीओ के जनता दरबार में भू विवाद की सुनवाई के दौरान दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। मामले को लेकर बहिलवारा पांडेय टोला निवासी राजन ठाकुर ने रविवार शाम सरैया थाना में आवेदन दिया है। बताया कि वह गांव के ही रामनंदन शर्मा और अन्य आठ-दस लोगों के साथ चल रहे जमीनी विवाद के निपटारे के लिए शनिवार दोपहर करीब एक बजे सरैया सीओ के जनता दरबार में पहुंचे थे। राजन ठाकुर का आरोप है कि जनता दरबार में हीं दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। वहां मौजूद पुलिसकर्मी ने बीच-बचाव किया।
पुलिस ने बताया कि आवेदन के आधार पर छानबीन की जाएगी।
लेखक के बारे में
Pankaj Rakeshलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


