ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरखरमास बाद भी नहीं बजेगी शहनाई, जानिए इस साल के विवाह मुर्हूत

खरमास बाद भी नहीं बजेगी शहनाई, जानिए इस साल के विवाह मुर्हूत

14 जनवरी की रात में सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के साथ खरमास खत्म हो जाएगा। मगर इसके बाद भी शादी की शहनाई नहीं बज सकेगी। शादी पक्की कर चुके जोड़ियों को अगले माह का इंतजार करना पड़ेगा। पंडितों के...

खरमास बाद भी नहीं बजेगी शहनाई, जानिए इस साल के विवाह मुर्हूत
मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधिSun, 14 Jan 2018 07:39 AM
ऐप पर पढ़ें

14 जनवरी की रात में सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के साथ खरमास खत्म हो जाएगा। मगर इसके बाद भी शादी की शहनाई नहीं बज सकेगी। शादी पक्की कर चुके जोड़ियों को अगले माह का इंतजार करना पड़ेगा। पंडितों के अनुसार अब सात फरवरी से ही शादी की शहनाई बज सकेगी। मगर विवाह को लेकर खरीदारी कर सिलसिला शुरू हो जाएगा।

आचार्य पं भुवनेश्वर ओझा बताते हैं कि मकरसंक्रांति के बाद भी लोगों को शादी के लिए 22 दिनों तक इंतजार करना पड़ेगा। आगामी 15 जनवरी से छह फरवरी के बीच गुरु और शुक्र ग्रह अस्त होंगे। इस दौरान शुभ मुहूर्त नहीं हो सकते हैं। आचार्य रंजीत नारायण तिवारी व पं. प्रभात मिश्र बताते हैं कि शादी के लिए सभी ग्रहों का उदय होना बेहद जरूरी है। मगर गुरु व शुक्र ग्रह अस्त होने के कारण इस बार विवाह के बंधन में नहीं बंध सकेगे। 5 फरवरी को दोनों ग्रहों का उदय हो जायेगा। अब 7 फरवरी से ही शादी की शहनाई बज सकेगी। उन्होंने बताया कि खरमास खत्म होने के बाद लोग शादी की खरीदारी कर सकते हैं।

इस साल ये हैं विवाह मुर्हूत

फरवरी - 7,10,12,13,18,19,20,23,24,25,28

मार्च - 2,3,5,7,8,10,12,13

अप्रैल- 18,19,20,24,25,26,27,28,29,30

मई - 1,2,3,4,5,6,7,11,12,13

जून- 14,18,20,21,23,25,28,29,30

जुलाई - 5,6,7,10,11,15

दिसम्बर- 8,10,11,12,15

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें