मिले पान के पीक के निशान, सर्किल इंस्पेक्टर पर जुर्माना

Nitish Soni हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर नगर निगम के अंचल संख्या पांच के कार्यालय में पान-गुटखा के पीक के निशान पाए जाने पर सिटी मैनेजर आलोक कुमार ने सर्किल इंस्पेक्टर शिवेंद्र कुमार पर 500 रुपए का जुर्माना लगाया। सभी अंचलों में तंबाकू थूकने पर जुर्माना लगाने का नोटिस चिपकाने की बात कही गई। स्वच्छता सर्वेक्षण में अंक कटने का भी खतरा है।

मिले पान के पीक के निशान, सर्किल इंस्पेक्टर पर जुर्माना

मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता नगर निगम के अंचल संख्या पांच के कार्यालय परिसर में पान-गुटखा के पीक के निशान पाए जाने पर सिटी मैनेजर ने संबंधित सर्किल इंस्पेक्टर शिवेंद्र कुमार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माने का चालान काट दिया। औचक निरीक्षण के क्रम में सिटी मैनेजर आलोक कुमार वहां पहुंचे थे।कार्यालय में प्रवेश करते ही उनकी नजर फर्श के गंदे लाल धब्बे पर पड़ी। पूछने पर कर्मी व अधिकारी बगले झांकने लगे। इसके बाद सिटी मैनेजर ने सर्किल इंस्पेक्टर पर 500 रुपए का जुर्माना लगा दिए। साथ ही निगम के तमाम 10 अंचलों से लेकर निगम कार्यालय के सभी शाखाओं के बाहर नोटिस चिपका कर तंबाकू या पान-गुटखा थूकने पर 500 रुपये का जुर्माना लगाने की बात कही।लाल-पीला

दाग मिलने पर कटेंगे अंक :केंद्रीय शहरी व आवासान मंत्रालय की ओर से स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर जारी किए गए टूलकिट के तहत खुले या सार्वजनिक स्थानों पर मल-मूत्र, पान, गुटखा आदि से जुड़े लाल-पीले दाग मिलने पर 150 अंक तक की कटौती हो सकती है। सर्वेक्षण के दौरान केंद्रीय टीम आवासीय, व्यावसायिक व सार्वजनिक स्थानों, परिवहन केंद्रों (बस स्टैंड, टेम्पो पड़ाव आदि), पर्यटन स्थलों व पार्कों में जाकर साफ-सफाई को परखेगी।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Nitish Soni

लेखक के बारे में

Nitish Soni

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।