मुजफ्फरपुर आरएफएसएल में जल्द शुरू होगी डीएनए जांच : एडीजी

Feb 18, 2026 01:36 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर में सीआईडी के एडीजी पारसनाथ ने आरएफएसएल का निरीक्षण किया। उन्होंने जांच की गुणवत्ता को बनाए रखने और समय पर अनुसंधान पूरा करने पर जोर दिया। जल्द ही डीएनए जांच शुरू की जाएगी और साइबर क्राइम नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। फील्ड यूनिट को वैज्ञानिक साक्ष्यों को प्राथमिकता से संकलित करने के निर्देश दिए गए।

मुजफ्फरपुर आरएफएसएल में जल्द शुरू होगी डीएनए जांच : एडीजी

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सीआईडी के एडीजी पारसनाथ ने मंगलवार को गन्नीपुर स्थित आरएफएसएल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट लहजे में कहा कि जांच की गुणवत्ता और तय समय के अंदर अनुसंधान पूरा करने से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिया कि फॉरेंसिक टीम साक्ष्यों के संकलन और उनकी जांच में किसी भी तरह की लापरवाही न बरते। बताया कि जल्द ही मुजफ्फरपुर आरएफएसएल में डीएनए जांच शुरू की जाएगी। इसके अलावा अन्य कई जांच की प्रक्रिया भी तेज की जाएगी। निरीक्षण के बाद एडीजी ने कहा कि मुजफ्फरपुर आरएफएसएल फोरेंसिक जांच के मामले में अच्छा काम कर रही है।

कुछ काम पेंडिंग रह जा रहे हैं। उसकी समीक्षा की जा रही है। कहा कि साइबर क्राइम कंट्रोल को लेकर विभाग गंभीर है और इस दिशा में लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। कहा कि जांच रिपोर्ट में देरी से न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित होती है, इसलिए इसे समयबद्ध पूरा करें। फील्ड यूनिट घटनास्थल पर पहुंचकर वैज्ञानिक साक्ष्यों को प्राथमिकता से संकलित करें। साइबर फॉरेंसिक टूल का अधिक उपयोग सुनिश्चित की जाए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।