हिंदी ओलंपियाड और कुंभ प्रतियोगिता में शामिल होंगे बच्चे
मूल्यपरक मानक हिंदी भाषा सीखने को हिंदी ओलंपियाड और कुंभ प्रतियोगिता में बच्चे शामिल होंगे। सरकारी के साथ सीबीएसई स्कूलों को इसको लेकर निर्देश मिला है।

मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता मूल्यपरक मानक हिंदी भाषा सीखने को हिंदी ओलंपियाड और कुंभ प्रतियोगिता में बच्चे शामिल होंगे। सरकारी के साथ सीबीएसई स्कूलों को इसको लेकर निर्देश मिला है। प्राथमिक शिक्षा उप निदेशक नीरज कुमार ने सभी जिले के डीईओ को पत्र भेज शैक्षणिक सत्र 2026-27 में अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड और अमृत कुंभ सम्मान प्रतियोगिता में बच्चों को शामिल कराने का निर्देश दिया है। इसको लेकर संस्कृति ज्ञान, हिंदी व्याकरण, अभ्यास प्रश्न, परीक्षा पत्रक समेत अन्य ऑनलाइन सामग्री वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है। इसमें भाग लेने वाले सभी छात्रों को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। वहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार और विशिष्ट उपलब्धि प्रमाणपत्र दिया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


