ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरसमुचित जानकारी के अभाव में कुपोषण के शिकार होते बच्चे

समुचित जानकारी के अभाव में कुपोषण के शिकार होते बच्चे

प्रखंड के गन्नीपुर बेझा आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 190 पर बुधवार को राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुखिया हेमंती कुमारी ने कहा कि जानकारी के अभाव में...

समुचित जानकारी के अभाव में कुपोषण के शिकार होते बच्चे
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरWed, 05 Sep 2018 06:31 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रखंड के गन्नीपुर बेझा आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 190 पर बुधवार को राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुखिया हेमंती कुमारी ने कहा कि जानकारी के अभाव में बच्चे कुपोषण के शिकार हो जाते हैं। घरेलू सामग्री उपलब्ध होने के बाद भी बच्चों को माताएं पोषण आहार नहीं दे पाती हैं। इसके चलते नौनिहालों को दीमक की तरह कुपोषण जीवन को बर्बाद कर देती है। सकरा सीडीपीओ शबीना अहमद ने कहा कि सभी माताएं अपने बच्चों को उचित आहार अवश्य दें। सेविका संघ के जिलाध्यक्ष कांति देवी ने सबसे पिछड़े इलाके से ग्रुप बनाकर कुपोषण के खिलाफ जंग लड़ने को जरूरत बताया। राजकुमारी ने महिलाओं से बच्चो को कुपोषण से बचाने के लिए हाथों की सफाई व स्वच्छ रखने के प्रति जागरूक किया। कार्यशाला में बच्चों को सही पोषण व नियमित टीकाकरण कराने पर महिलाओं को सम्मानित किया गया। मौके पर तारा देवी, सरस्वती देवी, अनिता, रूबी, पुष्पा, सुनीता, गीता, आशा मौजूद थीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें