विलुप्त हो रही कला को बचाने में लगे बच्चों को मिलेगी छात्रवृत्ति

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

नृत्य, नाटक से लेकर अन्य विलुप्त हो रही कला को बचाने में लगे बच्चों को छात्रवृत्ति मिलेगी। सीसीआरटी की ओर से 10 से 14 साल के बच्चों को इसके तहत लाभ

विलुप्त हो रही कला को बचाने में लगे बच्चों को मिलेगी छात्रवृत्ति

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। नृत्य, नाटक से लेकर अन्य विलुप्त हो रही कला को बचाने में लगे बच्चों को छात्रवृत्ति मिलेगी। सीसीआरटी की ओर से 10 से 14 साल के बच्चों को इसके तहत लाभ दिया जाएगा। इसके लिए 10 जून तक आवेदन करने का अंतिम मौका दिया गया है।सांस्कृतिक प्रतिभा खोज छात्रवृत्ति योजना के तहत बच्चों को यह लाभ दिया जाना है। सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केन्द्र ने इसे लेकर निर्देश दिया है। संगीत, नृत्य, नाटक, चित्रकला, मूर्तिकला, शिल्पकला, साहित्यिक कला के परंपरागत रूपों में ऐसे दुलर्भ कला पर विशेष जोर दिया गया है जो विलुप्त होने के कगार पर हैं।

इन कलाओं में विशिष्ट प्रशिक्षण दिलाने के लिए या तो मान्यता प्राप्त स्कूलों में पढ़ाई कर रहे अथवा परंपरागत प्रदर्शन कलाओं से जुड़े परिवारों के 10 से 14 साल के बच्चों का चयन किया जाना है। छात्रवृत्ति एक बार में दो साल के लिए होगी। इन बच्चों को सालाना 3600 रुपये मिलेगी। वहीं, विशिष्ट प्रशिक्षण के लिए नौ हजार रुपये मिलेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।