चित्रों के माध्यम से बच्चों ने दिखाया बेनीपुरी का जीवन दर्शन

Dec 23, 2025 10:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर में रामवृक्ष बेनीपुरी की जयंती समारोह मनाई गई, जिसमें सरकारी स्कूलों के बच्चों ने चित्रों और भाषण के माध्यम से उनके जीवन को दर्शाया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में साहित्य, कला और राष्ट्रप्रेम की जागरूकता बढ़ाना था। प्रतियोगिताओं में ग्रामीण भारत की झलकियों को प्रस्तुत किया गया।

चित्रों के माध्यम से बच्चों ने दिखाया बेनीपुरी का जीवन दर्शन

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। कलम के जादूगर रामवृक्ष बेनीपुरी का जीवन दर्शन क्या था, इसे सरकारी स्कूलों के बच्चो ने चित्रों के माध्यम से दिखाया तो सभी मुग्ध हो गए। मौका था मंगलवार को जिला प्रशासन की ओर से आयोजित बेनीपुरी जयंती समारोह का, जिसमें बच्चों ने चित्रों और भाषण के माध्यम से बेनीपुरी जी के जीवन आयामों को दर्शाया और बताया। जिला परिषद सभागार में साहित्यकार एवं स्वतंत्रता सेनानी रामवृक्ष बेनीपुरी की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सुष्मिता झा ने कहा कि यह आयोजन बच्चों को साहित्य और कला से जोड़ रहा है।

इस अवसर पर रामवृक्ष बेनीपुरी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जयंती के अवसर पर रामवृक्ष बेनीपुरी की दृष्टि में ग्रामीण भारत विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से ग्रामीण जीवन की विविध झलकियों को उकेरा। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में साहित्य, संस्कृति एवं राष्ट्रप्रेम के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन गोपाल फलक ने किया। इस मौके पर निर्णायक मंडल में सविता राज, डॉ. आरती कुमारी, आस्था दीपाली, राजीव कुमार गुप्ता, मदन कुमार, प्रदीप कुमार गुप्ता, रिजवाना यास्मीन सहित अन्य लोग थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।