सरैया बाजार में छापेमारी, तीन बाल श्रमिक मुक्त कराए

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

सरैया में श्रम अधीक्षक अजय कुमार के निर्देश पर धावा दल ने जांच अभियान चलाया। इसमें दो होटलों और एक रेडीमेड दुकान से तीन बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया। विमुक्त बाल श्रमिकों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया और उन्हें बाल गृह में रखा गया। यह अभियान नियमित रूप से चलाया जाएगा।

सरैया बाजार में छापेमारी, तीन बाल श्रमिक मुक्त कराए

सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। श्रम अधीक्षक मुजफ्फरपुर अजय कुमार के निर्देश पर गठित धावा दल ने मंगलवार को सरैया बाजार में जांच अभियान चलाया। इस दौरान दो होटलों और एक रेडीमेड दुकान से कुल तीन बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया। विमुक्त बाल श्रमिकों को बाल कल्याण समिति, मुजफ्फरपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें बाल गृह में रखा गया है। धावा दल का नेतृत्व श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सरैया शशांक शेखर ने किया। टीम में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी कुढ़नी प्रकाश कुमार, बंदरा की तान्या श्री, औराई के अवंत कुमार सहित सरैया थाना के पुलिसकर्मी शामिल रहे। छापेमारी के दौरान टीम ने सभी दुकानों एवं प्रतिष्ठानों की गहन जांच की।

श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी शशांक शेखर ने बताया कि बाल श्रम के खिलाफ यह धावा दल नियमित रूप से प्रत्येक सप्ताह संचालित किया जाएगा। बाल श्रमिकों को नियोजित करने वाले नियोजकों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।