मंदिर के बाहर बच्चे गले से हनुमानी काटा

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के खबड़ा में एक बच्चे के गले से हनुमानी काट ली गई। बच्चा अपनी मां के साथ शिव मंदिर गया था, जहां मां पूजा करने गई थी। खेलते समय बच्चा सड़क पर चला गया और तभी किसी ने उसे काट लिया। मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

मंदिर के बाहर बच्चे गले से हनुमानी काटा

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के खबड़ा में बुधवार दोपहर एक बच्चे के गले से हनुमानी काट ली गई। घटना के दौरान वह अपने मां के साथ शिव मंदिर गया था। मां अंदर मंदिर में पूजा करने गई। इस बीच बच्चा खेलते खेलते सड़क पर चला गया। इस दौरान किसी ने उसके गले से हनुमानी काट ली। पूजा करने के बाद मंदिर से निकलने पर मां के सामने यह मामला सामने आया। फिर मां अपने बच्चे के साथ सदर थाने पर पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस उसके आधार पर जांच में जुट गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।