ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरमीनापुर में समीक्षा बैठक का मुखियों ने किया बहिष्कार

मीनापुर में समीक्षा बैठक का मुखियों ने किया बहिष्कार

बीडीओ अमरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में जल नल योजना व नाला निर्माण की समीक्षा हुई। मुखिया संघ के उपाध्यक्ष चन्देश्वर साह ने बीडीओ पर मुखियों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए बैठक का बहिष्कार किया। इससे...

मीनापुर में समीक्षा बैठक का मुखियों ने किया बहिष्कार
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरSat, 12 Jan 2019 02:05 AM
ऐप पर पढ़ें

बीडीओ अमरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में जल नल योजना व नाला निर्माण की समीक्षा हुई। मुखिया संघ के उपाध्यक्ष चन्देश्वर साह ने बीडीओ पर मुखियों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए बैठक का बहिष्कार किया। इससे पहले बैठक में बताया गया कि जलनल योजना के तहत प्रखंड की कुल 374 वार्डो का चयन किया गया था। इसमें से अबतक मात्र 81 वार्डो में ही काम पूरा हो सका है। जबकि 158 वार्डो में काम प्रगति पर है। अन्य योजनाओं का हाल भी इसी तरह है। बीडीओ ने लापरवाही व गड़बड़ी पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

औराई। प्रखंड परिसर स्थित ई किसान भवन में एसडीओ पूर्वी कुंदन कुमार ने समीक्षा बैठक की। सभी पंचायत के मुखियों, वार्ड सदस्य व पंस सदस्यों से पंचायतवार सात निश्चय योजना के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा की। बैठक में महिला मुखियों की जगह उनके पति व पुत्रों ने योजनाओं की जानकारी दी। एसडीओ ने हर घर नल-जल, पक्की नाली, पीसीसी, बिजली समेत अन्य योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश दिया। खाते से निकासी व जमीन पर कार्य की प्रगती की जानकारी ली।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें