समृद्धि यात्रा: बिजली की 45.91 करोड़ की योजनाओं का कार्यारंभ करेंगे मुख्यमंत्री

Jan 21, 2026 05:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 23 जनवरी को मुजफ्फरपुर में 45.91 करोड़ रुपये की बिजली योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इन योजनाओं से उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति मिलेगी और कटौती में कमी आएगी। जिले में नई 33 केवी लाइनों का निर्माण और विद्युत उपकेंद्रों का कार्यारंभ होगा, जिससे वोल्टेज की समस्याएं हल होंगी।

समृद्धि यात्रा: बिजली की 45.91 करोड़ की योजनाओं का कार्यारंभ करेंगे मुख्यमंत्री

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। समृद्धि यात्रा पर 23 जनवरी को मुजफ्फरपुर आ रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अन्य विभागों के अलावा बिजली की 45.91 करोड़ की योजनाओं का की सौगात दे सकते हैं। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक इन योजनाओं के पूरा होने से उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। कार्यक्रम को लेकर विभाग में जोरशोर से तैयारी चल रही है। डीएम सुब्रत कुमार सेन ने सोमवार को योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर विभागीय अधिकारी की बैठक बुलाई। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, इन सभी योजनाओं के पूर्ण होने से मुजफ्फरपुर जिले में बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता में सुधार होगा। उपभोक्ताओं को बार-बार होने वाली कटौती से राहत मिलेगी।

पांच नई 33 केवी लाइन का होना है निर्माण: जानकारी के अनुसार, 15.39 करोड़ रुपये की लागत से जिले में पांच नई 33 केवी लाइन के निर्माण कार्य का शुभारंभ हो सकता है। इन नई लाइनों के निर्माण से बिजली की बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा 5.94 करोड़ की लागत से दो 33 केवी लाइन के रिकंडक्टिंग कार्य का कार्यारंभ होना है। इसमें पुराने और कमजोर कंडक्टर बदले जाएंगे, जिससे बिजली लॉस कम और आपूर्ति में सुधार होगा। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में वोल्टेज की समस्या दूर होगी इसके अलावा 11.07 करोड़ से तुर्की, कुढ़नी प्रखंड में 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र निर्माण का कार्यारंभ होगा। इससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में वोल्टेज की समस्या से राहत मिलेगी। वहीं, 13.51 करोड़ की लागत से देवरिया, पारू में 33/33 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र निर्माण कार्य की शुरुआत होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।