सिटी पार्क को मुख्यमंत्री ने दिया जार्ज स्मृति उद्यान का नाम
By Newswrap
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरमुजफ्फरपुर। समाधान यात्रा के क्रम में मुजफ्फरपुर आये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इशारों में...

मुजफ्फरपुर। समाधान यात्रा के क्रम में मुजफ्फरपुर आये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इशारों में केंद्रीय गृहमंत्री के बयान का जवाब दिया। कहा कि वे जीत की खुशफहमी में रहें, हमें तो सिर्फ बिहार के विकास की चिंता है। गृहमंत्री द्वारा डर से विपक्षी दलों के एक मंच पर आने के बयान के सवाल के जवाब में उन्होंने यह बात कही। आगे उन्होंने कहा कि समाधान यात्रा में वे राजनीतिक बात नहीं करेंगे।
अपने ढाई घंटे के दौरे में सीएम ने जिले के विकास कार्यों को देखा और अत्याधुनिक कमांड सेंटर का उद्घाटन भी किया। साथ ही सिटी पार्क का नाम जार्ज स्मृति उद्यान करने की घोषणा की। पार्क में पूर्व से ही जार्ज फर्नांडिस की प्रतिमा लगी है, जिसका उद्घाटन भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ही किया था।


