सकरा में चार अप्रैल को मनेगी चौहरमल जयंती
सकरा प्रखंड के महमदपुर बुजुर्ग गांव में मंगलवार को दुसाध समाज की बैठक प्रखंड अध्यक्ष अवधेश पासवान की अध्यक्षता में हुई। इसमें वीर चौहरमल की जयंती ऐतिहासिक रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। सकरा के...
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरTue, 04 Feb 2020 09:06 PM
ऐप पर पढ़ें
सकरा प्रखंड के महमदपुर बुजुर्ग गांव में मंगलवार को दुसाध समाज की बैठक प्रखंड अध्यक्ष अवधेश पासवान की अध्यक्षता में हुई। इसमें वीर चौहरमल की जयंती ऐतिहासिक रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। सकरा के दोनमा करबला मैदान में चार अप्रैल को विधानसभा स्तरीय चौहरमल जयंती मनाने का निर्णय हुआ। मौके पर रिंकू देवी, सूरज पासवान, लखिन्द्र पासवान, महेश पासवान, विजय पासवान भी थे।