ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुर13 मई तक बारिश व ओलावृष्टि के आसार

13 मई तक बारिश व ओलावृष्टि के आसार

उत्तर बिहार में 13 मई तक बारिश के साथ आलावृष्टि के आसार बने हुए हैं। दो दिनों तक मौसम शुष्क रह सकता है। हालांकि, बारिश की संभावना बनी हुई है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा ने...

13 मई तक बारिश व ओलावृष्टि के आसार
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरFri, 08 May 2020 08:46 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर बिहार में 13 मई तक बारिश के साथ आलावृष्टि के आसार बने हुए हैं। दो दिनों तक मौसम शुष्क रह सकता है। हालांकि, बारिश की संभावना बनी हुई है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा ने 13 मई तक रहने वाले मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार चंपारण, मिथिलांचल, वैशाली, शिवहर, गोपालगंज व बेगूसराय में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। इस दौरान 15 किमी की रफ्तार से पूरवा हवा चलने का अनुमान है।

पूर्वानुमान की अवधि में अधिकतम 33-35 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22-24 डिग्री रह सकती है। सुबह के समय में आद्रर्ता 70-80 प्रतिशत और दोपहर में 40-50 प्रतिशत रहने का अनुमान है। पिछले एक महीने से हुई बारिश ने 20 वर्षों का रिकार्ड तोड़ा है। सिर्फ अप्रैल महीने में 135 एमएम बारिश रिकार्ड की गयी है। मई अब तक 50 एमएम बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री रिकार्ड किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें