गोला रोड श्री दुर्गा मंदिर में माता का हुआ महाशृंगार

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर के श्री दुर्गा स्थान मंदिर में वासंतिक चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन माता का महाशृंगार किया गया। महिलाएं शाम को दीप जलाकर माता से आशीर्वाद प्राप्त कर रही थीं। मंदिर समिति के सदस्यों ने प्रतिदिन माता के नौ स्वरूपों की पूजा और अलग-अलग भोग लगाने की जानकारी दी।

गोला रोड श्री दुर्गा मंदिर में माता का हुआ महाशृंगार

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। श्री दुर्गा स्थान मंदिर गोला रोड में पूजा समिति की ओर से वासंतिक चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को माता का महाशृंगार किया गया। शाम में माता के चौखट पर महिलाओं ने दीप जलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।मंदिर समिति के सचिव सुबोध कुमार ने बताया कि मंदिर में प्रतिदिन माता के नौ स्वरूपों की पूजा हो रही है। प्रत्येक दिन माता को अलग-अलग भोग लगाया जा रहा है। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष धीरज कुमार, उपाध्यक्ष विजय कुमार, कोषाध्यक्ष उदय कुमार, मंदिर संयोजक देवेंद्र चाचान, मंदिर प्रबंधक राधाकांत सिंह बबलू समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।