पहले दिन एक भी बच्ची को नहीं लगा सर्वाइकल कैंसर का टीका
मुजफ्फरपुर में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान शनिवार से शुरू हुआ, लेकिन एक भी बच्ची अस्पताल नहीं पहुंची। आशा कार्यकर्ताओं के वेतन न मिलने और जागरूकता के अभाव के कारण समस्या उत्पन्न हुई। 14 मार्च के बाद अभियान को तेज करने की योजना है।

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चलने वाला टीकाकरण अभियान शनिवार से शुरू हुआ, लेकिन मुजफ्फरपुर में एक भी बच्ची अस्पताल नहीं पहुंची। अब इसे लेकर पीएचसी प्रभारी व अन्य के साथ बैठक कर आगे इसमें तेजी लाने की तैयारी की जा रही है। 14 मार्च के बाद इसमें तेजी आने की संभावना प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. संजीव पांडेय ने जतायी है। जिले में करीब 52 हजार 14 वर्ष से अधिक उम्र की बच्चियों को टीका लगना है। इसके लिए जिले में सिंगल डोज वाली वैक्सीन उपलब्ध हो गई है। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने बताया कि पहली बार जिले में गार्डासिल वैक्सीन दी जाएगी।
एचपीवी से संबंधित कैंसर की रोकथाम के लिए यह टीका लगाया जा रहा है। यह सिंगल डोज वैक्सीन होगी। उन्होंने बताया कि शनिवार को इसका शुभारंभ मॉडल अस्पताल के मातृ-शिशु वार्ड में किया गया। लेकिन, आशा कार्यकर्ताओं को जुलाई से वेतन भुगतान नहीं हुआ है। इससे वे नाराज चल रही है। इस वजह से वे इस अभियान के लिए बच्चियों को अस्पताल नहीं लायी है। जागरूकता का भी रहा अभाव : बताया जाता है कि सर्वाइल कैंसर के सिंगल डोज टीका के लिए जिला प्रतिरक्षण कार्यालय से ससमय जागरूता अभियान नहीं चलाया गया। चुंकि अब अजमेर शरीफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पटना से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसकी शुरुआत की है। इसे लेकर शनिवार को मुजफ्फरपुर के मॉडल अस्पताल में टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। लेकिन, टीका लेने एक भी बच्ची नहीं पहुंची। इसे लेकर प्रतिरक्षण कार्यालय की ओर से बच्चियों के बीच जागरूकता का अभाव रहा। हालांकि, प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने कहा है कि वे अपने स्तर से सभी विभागों को इसमें सहभागिता के लिए पत्र भेजा था। कहा कि 14 मार्च तक जो बच्चियों स्वयं पहुंचेंगी, उन्हें टीका दिया जाएगा। वहीं 14 मार्च के बाद इसमें सघनता दिखायी जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



