पंचमुखी हनुमान मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर निकाली कलश यात्रा
By Newswrap
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरसाहेबगंज की परसौनी रईसी पंचायत के जहुरा गांव में पंचमुखी हनुमान मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा यज्ञ के लिए कलश यात्रा निकाली गई। आयोजन समिति ने मंत्रोच्चार के बीच गंगा पूजन कराया। श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरकर मंदिर की ओर प्रशस्ति की।

साहेबगंज। परसौनी रईसी पंचायत के जहुरा गांव में शनिवार को पंचमुखी हनुमान मूर्ति की प्राण- प्रतिष्ठा यज्ञ को लेकर कलश यात्रा निकाली गई। आयोजन समिति के सदस्य उपेंद्र तिवारी, विकास सिंह, बबलू तिवारी, दिलीप सहनी, ब्रजेश सिंह, नंदू महतो, मिंटू सिंह के नेतृत्व में कलश यात्रा पूरन छपरा नहर के समीप पहुंची, जहां आचार्य सूर्यानंद तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गंगा पूजन कराया। यजमान राधामोहन तिवारी के साथ श्रद्धालुओं ने कलश में जलबोझी की। इसके बाद श्रद्धालु मंदिर पहुंचे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


