18 को पीएम आवास योजना की समीक्षा करेगी केंद्रीय टीम

Nitish Soni हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

18 अप्रैल को केंद्रीय टीम पीएम आवास योजना (शहरी) और पीएम आवास योजना (शहरी) 2.0 की समीक्षा के लिए मुजफ्फरपुर आएगी। टीम में आवासन मंत्रालय के निदेशक और क्षेत्रीय समन्वयक शामिल होंगे। समीक्षा में योजना के कार्यान्वयन में आ रही समस्याओं पर चर्चा होगी और लाभुकों के साथ बातचीत की जाएगी।

18 को पीएम आवास योजना की समीक्षा करेगी केंद्रीय टीम

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। अगले 18 अप्रैल को शहर के एक दिवसीय दौरे पर आ रही केंद्रीय टीम पीएम आवास योजना (शहरी) और पीएम आवास योजना (शहरी) 2.0 की समीक्षा करेगी। साथ ही आवासों का स्थल निरीक्षण भी करेगी। टीम में आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के निदेशक वैभन रूंडवाल और क्षेत्रीय समन्वयक अभिषेक मिश्रा (एचएफए निदेशालय) शामिल होंगे। समीक्षा के क्रम में खासतौर पर योजना के कार्यान्वयन में आ रही समस्याओं पर चर्चा होगी। साथ ही लाभुकों के साथ बातचीत भी होगी। बैठक में नगर आयुक्त व अन्य अधिकारी शामिल होंगे। इसको लेकर नगर विकास व आवास विभाग ने विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

इसके तहत योजना के अंतर्गत निर्मित व निर्माणाधीन आवासों से जुड़ी अपडेट सूची तैयार रखने को कहा गया है। साथ ही सभी अभिलेख, प्रगति प्रतिवेदन व लाभुकों से संबंधित जानकारी भी उपलब्ध रखने की नसीहत दी गई है।

Nitish Soni

लेखक के बारे में

Nitish Soni

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।