सड़क, गली, मंदिर, मस्जिद चिन्हित करने में जुटे प्रगणक
मुजफ्फरपुर में जनगणना 2027 के लिए एचएलबी ले आउट मैप तैयार करने के निर्देश प्रगणकों को दिए गए हैं। वे सड़कों, गलियों, मंदिरों, मस्जिदों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की मैपिंग कर रहे हैं। आवासीय और गैर आवासीय भवनों के लिए विभिन्न रंगों का संकेत दिया जाएगा। प्रगणकों को साफ और पढ़ने में आसान मैप तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जनगणना को लेकर एचएलबी ले आउट मैप तैयार करने का निर्देश प्रगणकों को दिया गया है। प्रगणक भी सड़कों, गलियों, मंदिर, मस्जिद को चिन्हित करने में जुट गए हैं। ले आउट मैप तैयार करने में प्रगणक बने शिक्षकों के पसीने छूट रहे हैं। रेलवे लाइन, पानी के स्रोत की मैपिंग भी प्रगणकों को करनी है।जनगणना 2027 को लेकर मकानों की सूची मई के पहले सप्ताह से बननी है। प्रगणकों ने कहा कि इसमें आवासीय पक्का के लिए अलग रंग का संकेत, आवासीय कच्चा के लिए अलग, गैर आवासीय दुकान, संस्थान, कार्यालय के लिए अलग और मिश्रित उपयोग के लिए अलग रंग का संकेत देना है।
इसी तरह सड़क, गली, नहर, रेलवे लाइन, स्कूल, मंदिर, पार्क और पानी के स्रोत के लिए अलग अलग संकेत की मैपिंग करनी है।प्रगणकों के लिए एरिया का निर्धारणप्रगणकों के लिए एरिया का निर्धारण कर दिया गया है। कहां से कहां तक वे मैपिंग करेंगे, इसकी सूची दे दी गई है। निर्देश दिया गया है कि मैप साफ, क्रमबद्ध और पढ़ने में आसान होना चाहिए। प्रगणक अभी ऑनलाइन मैपिंग कर रहे हैं। इसमें दिक्कत भी आ रही है।इस तरह तैयार करना है ले आउटमास्टर ट्रेनर ने बताया कि प्रगणकों को एचएलओ एप से एचएलबी मैप को डाउनलोड करना है। इसमें यह ध्यान रखना है कि उत्तर दिश हमेशा ऊपर है। अपने एचएलबी एरिया को प्रगणक जानेंगे और उसका पूरा भ्रमण करेंगे। इसमें रास्ते, गलियां, भवन और महत्वपूर्ण स्थान को अच्छी तरह पहचानना है। इसके बाद सड़क और फिजिकल फीचर्स बनाना है। इसमें सड़कों, गलियों, नहरों, रेलवे लाइन, पानी के स्रोत को मैप पर स्पष्ट रूप से अंकित करना है। इसके बाद भवन पर नंबर लिखना है।उत्तर पश्चिम कोने से करनी है शुरुआतभवन पर नंबर लिखने के बाद उत्तर पश्चिम कोने से शुरुआत करनी है। क्रम से फिर दक्षिण पूरब की ओर बढ़ना है। हर भवन को नंबर देना है और उसका उपयोग लिखना है। इसके साथ ही महत्वपूर्ण स्थानों का लैंडमार्क बनाना है। प्रगणक अपना तैयार मैप सुपरवाइजर को दिखाएंगे। यह देखना है कि कोई एरिया छूटे नहीं या ओवरलैप नहीं हो।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


