
रामवृक्ष बेनीपुरी राष्ट्रीय चेतना के सशक्त हस्ताक्षर : कुलपति
जयंती : आरबीबीएम कॉलेज में मनाई गई बेनीपुरी जयंती सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्राओं ने दी
मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। रामवृक्ष बेनीपुरी महिला महाविद्यालय (आरबीबीएम) में मंगलवार को रामवृक्ष बेनीपुरी की 127वीं जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने कहा कि बेनीपुरी जी साहित्य के साथ-साथ सामाजिक-राष्ट्रीय चेतना और मानवीय मूल्यों के सशक्त हस्ताक्षर हैं। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. मधु सिंह ने की। इस अवसर पर कॉलेज बुलेटिन का विमोचन किया गया। साथ ही डॉ.नीलू द्वारा लिखित पुस्तक पूर्व-शालेय बाल विकास का विमोचन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसमें वंदे मातरम पर नाटक और देशभक्ति गीतों से छात्राओं ने समां बांधा। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय पदाधिकारी एफए प्रवीण कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रो. रामकुमार, स्पोर्ट्स एडवाइजर डॉ. संजय सिन्हा, कॉलेज इंस्पेक्टर ऑफ आर्ट्स एंड साइंस डॉ. राजीव कुमार, डॉ. अरविंद कुमार, दूसरे कॉलेजों के प्राचार्य में एलएस कॉलेज से प्रो.कनुप्रिया, नीतिश्वर कॉलेज से डॉ. प्रमोद कुमार, एमपी सिन्हा साइंस कॉलेज से डॉ. राजीव कुमार, एमडीडीएम से प्रो. अल्का जायसवाल, जैतपुर से प्रो. अमिता शर्मा उपस्थित रहे।
विश्वविद्यालय के विभागों से आए अतिथियों में प्रो. रंजना कुमारी, प्रो.नीलम कुमारी, प्रो.कुसुम कुमारी, प्रो. बिपिन राय, विजय किशोर सिन्हा, हरेंद्र सिंह, रामवृक्ष बेनीपुरी जी के परिवार के सदस्य महंत राजीव रंजन दास, डॉ. पुष्पा कुमारी, रतन बेनीपुरी, रमन बेनीपुरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्या डॉ. शांता सिन्हा, डॉ. कुमारी शकुंतला, पूर्व शिक्षक डॉ. बेनू राय, डॉ सोमेश्वर शर्मा, डॉ. डीपी राय, डॉ. विजय कुमार, डॉ. शांति सिन्हा, डॉ. तारन राय भी मौजूद रहे। संचालन डॉ. हेमा कुमारी और डॉ. अफरोज ने और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अशोक कुमार निगम ने किया। मौके पर शीला बेनीपुरी स्मृति छात्रवृत्ति सम्मान रक्षा कुमारी, नेहा कुमारी और श्रुति कुमारी तथा अवध ठाकुर रंभा देवी छात्रवृत्ति सम्मान कला संकाय में नुजहत और विज्ञान में कविता कुमारी को दिया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




