Muzaffarpur News: दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया उत्सव

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। रोटरैक्ट क्लब ने दिव्यांग बच्चों के साथ उत्सव मनाया। आर्य समाज ने श्रावणी उपाकर्म मनाया। वन विभाग ने वृक्ष सुरक्षा दिवस मनाकर वृक्षों को राखी बाँधकर सुरक्षा का संकल्प लिया।

Muzaffarpur News: दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया उत्सव

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। जिले में विभिन्न संस्थानों में भी रक्षाबंधन का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। रोटरैक्ट क्लब ऑफ मुजफ्फरपुर ने शुक्रवार को भगवानपुर स्थित शुभम विकलांग केंद्र में रक्षा बंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। क्लब के पूर्व अध्यक्ष गोपाल भरतिया ने बताया किर रक्षाबंधन के दिन क्लब के सदस्य यहां के दिव्यांग बच्चों के साथ उत्सव मनाते है। मौके पर विकाश भारतिया, निकुंज बाजोरिया, राज बंसल आदि थे।

आर्य समाज द्वारा उत्सव

वहीं, आर्य समाज ने श्रावणी उपाकर्म-रक्षाबंधन मनाया। साथ ही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी तक चलने वाले वेद प्रचार-सप्ताह महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। प्रो. व्यास नन्दन शास्त्री वैदिक ने यज्ञ को सविधि संपन्न कराया। आचार्य के रूप में वाराणसी से आए स्वामी राजेन्द्र योगी सरस्वती व नेपाल के पं. ज्ञानचंद आर्य भजनोपदेशक थे। मौके पर मनोज कुमार चौधरी, अरुण कुमार आर्य, प्रदीप कुमार आर्य, अरुण कुमार आर्य, डॉ. अरविंद मेहता, आचार्य कमलेश दिव्यदर्शी, स्वामी राजेन्द्र योगी, पंडित अमरजीत शास्त्री, पंडित ज्ञानचन्द आर्य आदि थे।

वन विभाग द्वारा वृक्ष सुरक्षा दिवस

तिरहुत वन प्रमंडल के प्रांगण में रक्षाबंधन पर वृक्ष सुरक्षा दिवस मनाया गया। इस दौरान वन प्रमंडल पदाधिकारी नरिन्दर पाल सिंह समेत विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने वृक्षों को राखी बांध उनकी सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में डीएफओं ने पर्यावरण संरक्षण, पौधों की देखभाल तथा अधिक से अधिक पौधरोपण करने के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

FAQ

रोटरैक्ट क्लब ने रक्षाबंधन का पर्व कहाँ मनाया?
रोटरैक्ट क्लब ने भगवानपुर स्थित शुभम विकलांग केंद्र में रक्षा बंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया।
Sanjay Kumar Singh

लेखक के बारे में

Sanjay Kumar Singh
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsमुजफ्फरपुरMuzaffarpur News: दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया उत्सव