भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर खबड़ा में होगा समारोह

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव 20 अप्रैल को खबड़ा स्थित मंदिर में मनाया जाएगा। राष्ट्रीय भूमिहार ब्राह्मण परिषद के परशुराम स्वयंसेवकों ने तैयारी बैठक की, जिसमें श्रद्धालुओं के बैठने, हवन, भजन, अनुष्ठान आदि के लिए स्थान चिह्नित किया गया। महाप्रसाद वितरण स्थल का भी निरीक्षण किया गया।

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर खबड़ा में होगा समारोह

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। खबड़ा स्थित भगवान परशुराम मंदिर में 20 अप्रैल को भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। रविवार को इसको लेकर राष्ट्रीय भूमिहार ब्राह्मण परिषद के परशुराम स्वयंसेवकों ने मंदिर प्रांगण में तैयारी बैठक की। इसकी अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष नित्यानंद शर्मा व संचालन मुख्य संरक्षक शुकदेव ओझा ने किया। अध्यक्ष ने कहा कि जन्मोत्सव समारोह के लिए मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं के बैठने, हवन, भजन, अनुष्ठान आदि का स्थान चिह्नित किया गया है। महाप्रसाद वितरण स्थल का भी निरीक्षण किया गया। मौके पर केशव कुमार मिंटू, दीपक कुमार, पंकज कुमार ओझा, डॉ. विजयेश कुमार, डॉ. मुकुंद कुमार, सुनील कुमार, प्रभात कुमार, आमोद ठाकुर, रणबीर कुमार आदि थे।

Sanjay Kumar Singh

लेखक के बारे में

Sanjay Kumar Singh

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।