Muzaffarpur News: प्रखंडों में शान से फहराया तिरंगा, छात्र-छात्राओं ने पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
Muzaffarpur News: स्वतंत्रता दिवस पर मुजफ्फरपुर में विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर लोगों ने देश की एकता का संकल्प लिया और छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विभिन्न प्रमुखों ने तिरंगा फहराया और सलामी दी।

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिटी। स्वतंत्रता दिवस पर प्रखंडों में विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में शान से तिरंगा फहराया गया। इस दौरान लोगों ने देश की एकता व अखंडता का संकल्प लिया। विभिन्न शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
कांटी में ध्वजारोहण
कांटी में विधायक अजीत कुमार ने कार्यालय पर राष्ट्रध्वज फहराया। एनटीपीसी में परियोजना प्रमुख पंकज कुमार गुप्ता ने तिरंगा फहराया व परेड की सलामी ली। प्रखंड मुख्यालय पर प्रमुख कृपाशंकर शाही, नगर परिषद कार्यालय पर सभापति दिलीप कुमार, थाना में थानाध्यक्ष रविकांत पाठक, आरसीएनडी कॉलेज में सावित्री चौधरी ने ध्वजारोहण किया।
मोतीपुर प्रखंड का समारोह
मोतीपुर प्रखंड मुख्यालय पर प्रमुख मालती देवी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। हाईस्कूल में विधायक .डॉ अरुण कुमार सिंह, बरुराज नपं पर मुख्य पार्षद बच्ची देवी, निबंधन कार्यालय पर रजिस्टार सुनील कुमार दास, नगर परिषद पर कुमार राघवेंद्र राघव, सीडीपीओ पर सुनीता कुमारी, सीएचसी पर डॉ. विनोद कुमार, मोतीपुर थाना पर थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने राष्ट्रध्वज फहराया।
सरैया प्रखंड कार्यालय में ध्वजारोहण
सरैया प्रखंड कार्यालय में प्रमुख जानकी देवी, नगर पंचायत कार्यालय में मुख्य पार्षद कुमारी अर्चना, पुलिस अनुमंडल कार्यालय में एसडीपीओ अभिजीत कौर, सरैया थाना में थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार, जैतपुर थाना में थानाध्यक्ष रजनीकांत पटेल, सीएचसी में विधायक शंकर प्रसाद यादव ने ध्वजारोहण किया। पारू प्रखंड मुख्यालय परिसर में प्रमुख मधुमाला कुमारी, अवर निबंधन कार्यालय में डॉ. ज्योत्सना कुमारी, व्यापार मंडल में शंभु प्रसाद सिंह, बीआरसी में बीडीओ अजीत कुमार सिंह, सीएचसी में डॉ. हैदर अयूब, शहीद स्मारक पर जलेश्वर प्रसाद सहनी, थाना में थानेदार आशुतोष कुमार शुक्ला, नीतीश्वर सिंह डिग्री कॉलेज सरमस्तपुर में प्रिंसिपल डॉ. चंद्रकांत सिंह, पारू हाई स्कूल में कमलेंद्र शर्मा, मध्य विद्यालय मझौलिया में उमेश कुमार, मध्य विद्यालय हरिहरपुर में मेवालाल राम तथा मध्य विद्यालय पारू में मोहन राम ने ध्वजारोहण किया। विधायक शंकर प्रसाद ने पार्टी कार्यालय पारू में ध्वजारोहण किया ।
मड़वन प्रखंड का ध्वजारोहण
मड़वन प्रखंड कार्यालय पर प्रमुख रेणु देवी, सीएचसी पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अभिषेक जायसवाल, करजा थाने में थानाध्यक्ष रामएकबाल प्रसाद, बीआरसी परिसर में बीडीओ विनय कुमार, जदयू कार्यालय पर प्रमोद कुमार, लोक चेतना दल के प्रधान कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार ने ध्वजारोहण किया। औराई प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड प्रमुख डौली कुमारी ने झंडोत्तोलन किया। बीआरसी में बीडीओ सह प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रजनीश शंकर झा, थाना में थानाध्यक्ष सुनील कुमार, पीएचसी में चिकित्सा प्रभारी डॉ. दिव्या कुमारी, वेटनरी हॉस्पिटल में डॉ. रणधीर कुमार तथा मिडिल स्कूल हिंदी में प्रधानाध्यापक प्रभात कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
मुशहरी में ध्वजारोहण
मुशहरी/मीनापुर। प्रखंड स्थित राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र में निदेशक डॉ. बिकास दास, प्रखंड कार्यालय पर प्रमुख गणेश कुमार, थाना में थानाध्यक्ष सुबोध कुमार मेहता, पीएचसी में प्रभारी डॉ. अजय कुमार चौधरी, पशु चिकित्सालय में डॉ. अशोक कुमार, बीआरसी में बीडीओ विनोद आनंद, मध्य विद्यालय प्रखंड परिसर डॉ. सत्यप्रकाश गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। वहीं, राष्ट्रीय लोक जनता पार्टी की ओर से मुशहरी प्रखंड कार्यालय पर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने यहां ध्वजारोहण किया गया। मौके पर पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष राजेश पासवान, प्रदेश महासचिव अनमोल सिंह, जिला उपाध्यक्ष शशि भूषण सिंह, प्रो. अवधेश पासवान, उमेश सिंह, अनीता देवी, राजेश कुमार सिंह, कुंदन महाराज, राजेश कुमार सिंह, राजू गुप्ता, किरण देवी, रेखा श्रीवास्तव, जालंधर राम, शंभू पासवान आदि थे। मीनापुर प्रखंड मुख्यालय पर उपप्रमुख चिंता देवी, नगर पंचायत पर मुख्य पार्षद पूनम देवी, जुब्बा सहनी स्मारक पर पूर्व विधायक जनकधारी प्रसाद कुशवाहा और बांगुर सहनी स्मारक पर शिवशंकर सहनी ने झंडा फहराया।
सकारा में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया
साकराम/साहेबगंज। प्रखंड क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज समारोह पूर्व फहराकर सलामी दी गई। प्रखंड कार्यालय पर प्रमुख नूर आलम, नगर पंचायत कार्यालय में मो. हैदर अली, एसडीपीओ पूर्वी टू सकरा कार्यालय पर एसडीपीओ मनोज कुमार सिंह, प्रखंड कांग्रेस आश्रम अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, अमर शहीद अमीर सिंह स्मारक पर गौरी शंकर सिंह, मॉडल थाना बरियारपुर में थानाध्यक्ष शिवचंद्र यादव, सकरा थाने में शिवेंद्र नारायण सिंह, सकरा इंस्पेक्टर कार्यालय में कंचन कुमारी, भाजपा कार्यालय में अशोक शर्मा, राजद कार्यालय में शिवचरण राम, जदयू कार्यालय में साधु शरण कुशवाहा ने तिरंगा फहराया सलामी दी। मुरौल प्रखंड क्षेत्र में ओपी पर प्रभारी लखेंद्र कुमार महतो, नगर पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष राम नरेश मेहता, प्रखंड कार्यालय पर प्रमुख लकी कुमारी ने झंडा फहराया ।
साहेबगंज प्रखंड का ध्वजारोहण
साहेबगंज प्रखंड कार्यालय में प्रमुख पूजा सिंह, थाना में थानाध्यक्ष सुनील कुमार, नगर परिषद में सभापति कलावती देवी, सीएचसी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. गणेश कुमार गौतम, सीएन कॉलेज में प्राचार्य प्रो. विवेकानंद सिंह, विवेक विहार प्रेप पब्लिक स्कूल में निदेशक विवेक कुमार ने झंडोतोलन किया। देवरिया चौक पर विधायक राजू कुमार सिंह, राजद कार्यालय पर पृथ्वीनाथ राय, थाना परिसर में थानाध्यक्ष रोहित कुमार, मोहब्बतपुर पंचायत भवन में मुखिया निलू कुमारी ने झंडोत्तोलन किया।
गांवों में तिरंगा फहराया गया
गायघाट/बंदरा। स्वतंत्रता दिवस पर गांवों में तिरंगा शान से लहराया। प्रखंड कार्यालय पर प्रमुख श्रवण कुमार सिंह, सीएचसी में डा. एनजी रब्बानी, आइसीडीएस कार्यालय पर सीडीपीओ गोविंद कुमार, बीआरसी कार्यालय पर बीडीओ आलोक कु. सिंह, गायघाट थाना में थानाध्यक्ष जेपी गुप्ता, व्यापार मंडल परिसर मे अध्यक्ष संजीत कु. सिंह, बेनीबाद थाना में थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कु. सिंह व जनसुराज पार्टी कार्यालय पर अध्यक्ष राकेश रंजन चुन्नू ने ध्वजारोहण किया।
सरकारी एवं निजी विद्यालय में आयोजनों का आयोजन
कटरा/हथौड़ी/बोचहां। स्वतंत्रता दिवस कटरा प्रखंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सरकारी एवं निजी विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। छात्रों के बीच पुरस्कार का वितरण किया गया। प्रखंड कार्यालय में प्रमुख नूर आलम, सीडीपीओ कार्यालय पर बीडीओ शिवानी कुमारी, रजिस्ट्री कार्यालय पर अवर निबंधक शाकंभरी चंदन, पीएचसी कटरा में चिकित्सा प्रभारी डा. कुमार कल्याण, इंस्पेक्टर कार्यालय पर इंस्पेक्टर मुकेश शर्मा, कटरा थाना पर थानाध्यक्ष मनीष कुमार, यजुआर थाना पर थानाध्यक्ष रोशन कुमार मिश्रा ने झंडातोलन किया।
धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस समारोह
हथौड़ी थाना क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों एवं पंचायत भवनों में झंडोत्तोलन किया गया। इस दौरान विद्यालयों में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया। सोहिजन, अम्मा, मधेपुरा, बेरई, हथौड़ी आदि विद्यालयों में बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली। हथौड़ी थाना में थानेदार सत्यनारायण शर्मा ने झंडोत्तोलन किया। बोचहां प्रखंड मुख्यालय परिसर में प्रमुख साजन कुमार पासवान ने बीडीओ जूही कुमारी और सीओ नुपुर की मौजूदगी में तिरंगे को सलामी दी गई। इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल गरहां में विद्यालय की अध्यक्ष सुभद्रा देवी ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल एवं पूर्व मंत्री रामसूरत राय मौजूद थे। सीएचसी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रंजीत कुमार, बीआरसी में बीईओ प्रणव कुमार, केजीबीवी में वार्डेन पूनम कुमारी, डीपीएस स्कूल सरफुद्दीनपुर में राहुल कुमार, श्री पारसनाथ हाई स्कूल में प्रिंसिपल स्मिता कुमारी, श्री पारसनाथ मिडल स्कूल में हेडमास्टर मोहम्मद जाहिद हुसैन, हाईस्कूल सरफुद्दीनपुर में रियाज अहमद, आरसी पब्लिक स्कूल में अध्यक्ष विनोद सिंह, मध्य विद्यालय शांतिपुर में हेडमास्टर प्रवीण कुमार ने झंडोत्तलन किया।
कुढ़नी व गोरौल में धूमधाम से मनाया गया
कुढ़नी/गोरौल। प्रखंड मुख्यालय पर प्रमुख सुष्मिता कुमारी, रजला स्थित पार्टी कार्यालय पर युवा भाजपा नेता कृष्ण मुरारी मुरली सहित विभिन्न पंचायतों में मुखिया ने झंझा फहरा सलामी दी। गोरौल प्रखंड कार्यालय में प्रमुख ने ध्वजारोहण किया। थाना में थानाध्यक्ष सुनील कुमार, नगर पंचायत कार्यालय में मुख्य पार्षद नागेंद्र दास, हाईस्कूल में प्रधानाध्यापक प्रशांत कुमार तथा बेलवरघाट हाईस्कूल में प्रधानाध्यापक अरविंद शरण ने झंडोत्तोलन किया।


