आंबेडकर जयंती : बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे बाबा साहेब : प्रमंडलीय आयुक्त
फोटो : - डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर प्रशासन और विभिन्न संगठनों ने

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। स्वतंत्र भारत के संविधान की रचना के लिए बनी संविधान की मसौदा समिति के अध्यक्ष रहे डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती जिला प्रशासन से लेकर विभिन्न राजनीति दलों व संगठनों ने मंगलवार को मनाई। मुख्य कार्यक्रम जिला प्रशासन की ओर हुआ। जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता हुए कलेक्ट्रेट परिसर स्थित आंबेडकर उपवन में आयोजित कार्यक्रम में तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र, उप विकास आयुक्त श्रेष्ठ अनुपम, नगर आयुक्त रितुराज प्रताप सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी तुषार कुमार एवं अनुमंडल पदाधिकारी पश्चिमी आकांक्षा आनंद सहित कर्मचारी संघ के सदस्यगण व कई अन्य अधिकारीगण एवं गणमान्य अतिथिगण शामिल रहे।वहीं
कलेक्ट्रेट सभागार में अनुसूचित जाति एवं जनजाति कर्मचारी संघ की ओर से आयोजित समारोह में प्रमंडलीय आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह ने कहा कि डॉ. आंबेडकर न केवल भारतीय संविधान के शिल्पकार थे, बल्कि बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। मौके पर कई वक्ताओं ने बाबा साहब के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला और उनके विचारों, आदर्शों को युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए उन्हें आत्मसात करने की आवश्यकता पर बल दिया।छात्र-छात्राओं को दिए गए स्कूल बैग :स्कूली छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिह्न एवं स्कूल बैग भेंट कर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के आदर्शों पर चलने तथा उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया गया। समारोह का संचालन जिला कोषागार पदाधिकारी सह जिला भविष्य निधि पदाधिकारी वैशुर रहमान ने किया।-------------दलितों के मसीहा थे बाबा साहेब : जदूय जिलाध्यक्षमुजफ्फरपुर। जिला जदयू की ओर से भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के जयंती पर सतपुरा पोखरियापीर स्थित चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला जदयू अध्यक्ष अनुपम कुमार ने किया। कहा कि बाबा साहेब समाज सुधारक, अर्थशास्त्री के साथ दलितों के मसीहा के रूप मे याद किये जाते रहेंगे। मौके पर पूर्व विधायक सहदेव पासवान, शिशिर कुमार नीरज, कुदंन शांडिल्य, रमेश कुमार ओझा, सुधा चौधरी, कृष कुमार पासवान, सुमनकांत झा, अरविंद कुमार सिंह, सच्चिदानंद शाही, नगिना पासवान, सागर राम, संजय राम, सुरेश राम, रामप्रीत राम, शत्रुघ्न राम, राजू साह, रामविलास ठाकुर, छोटेलाल राम, राजकुमार पासवान ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।----------------भाजपा जिला कार्यालय पूर्वी में विचार गोष्ठी, लड्डू भी बांटेमुजफ्फरपुर। जूरन छपरा स्थित भाजपा जिला कार्यालय पूर्वी में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जन्म जयंती पर लड्डू बांटे गए और विचार गोष्ठी हुई। साथ ही भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण किया। इसकी अध्यक्षता फेकूराम ने की। जिला महामंत्री एवं संयोजक मुकेश शर्मा, अमिताभ कुमार, अरविंद कुमार सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष पंकज सिंह ने समारोह में अपनी बातें रखी। इंदिरा सिंह, मनोरमा पासवान, पूनम वर्मा ने भी संबोधन किया। जिला मंत्री परितोष सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।वहीं मधुबनी जगदीश स्थित भाजपा पश्चिमी के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी, जिला प्रभारी दिनकर पंडित, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सहनी, महिला जिलाध्यक्ष याचना शाही, जिला उपाध्यक्ष रामनरेश मालाकार, जिला उपाध्यक्ष केशव चौबे, मंडल अध्यक्ष कौशल दूबे, अनूसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश राय, जिला महामंत्री सम्राट गुप्ता, भाजपा नेता हरेराम मिश्रा, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष अब्दुल रहमान मिस्टर, मड़वन मंडल अध्यक्ष गुड़िया देवी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राकेश सम्राट सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए।-------------श्री नवयुवक समिति ट्रस्ट व नागरिक मोर्चा ने किया कार्यक्रममुजफ्फरपुर। श्री नवयुवक समिति ट्रस्ट व नागरिक मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय शहीद भगवान लाल स्मारक पुस्तकालय भवन के सभागार में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती समारोह मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष डॉ. रमेश कुमार केजरीवाल ने किया। संचालन मोहन प्रसाद सिन्हा ने किया। मौके पर डॉ. जगदीश शर्मा, डॉ. प्रदीप अग्रवाल, डॉ. अंजनी कुमार नाथानी, हीरालाल गुप्ता, राजाश्रय राय, फूल चंद झा, सुरेंद्र पासवान, राजाराम पासवान, रंजन कुमार वर्मा, सुरेश कुमार व अन्य लोग उपस्थित रहे।----------------डॉ. आंबेडकर समानता व न्याय के थे प्रवर्तक : भाकपामुजफ्फरपुर। भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर मुजफ्फरपुर शहर के पुरानी गुदड़ी के आंबेडकर नगर में समारोह का आयोजन किया गया। यहां बाबासाहेब के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। मौके पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय परिषद् सदस्य अजय कुमार सिंह ने कहा कि डॉ. आंबेडकर का जीवन संघर्ष, ज्ञान और संकल्प का अद्वितीय उदाहरण है। वे समानता व न्याय के प्रवर्तक थे। समारोह को पार्टी के जिला सचिव रामकिशोर झा, वरीय अधिवक्ता राम बच्चन यादव, नवल किशोर पांडेय, गणेश पंडित, अवधेश पासवान, अजित कुमार, वार्ड पार्षद मुकेश विजेता सहित दर्जनों साथियों ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन पार्टी के जिला कार्यकारिणी सदस्य सुनील ठाकुर ने किया।-------रामदयालु नगर मंडल ने किया बाबा साहेब के कार्यों को यादमुजफ्फरपुर। भाजपा रामदयालु नगर मंडल की ओर से बाबा साहेब के कार्यों को याद किया। मौके पर मंडल अध्यक्ष उत्पल रंजन, महामंत्री अजय चंद्रवंशी, मंत्री नन्दन सिंह, मंत्री रंजन कुमार, मंत्री अनिल ओझा, शक्ति केन्द्र प्रमुख मेघनाथ राम, राजीव पाराशर, जिला आटीआई संयोजक असीम सुंदरम, राजेश शिवम, शक्ति केन्द्र प्रभारी राजदेव पासवान, आईटी संयोजक शुभेंदु सिन्हा, किसान मोर्चा महामंत्री धीरज महाराज, वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज गुप्ता, रविंद्र प्रकाश गुप्ता, चंदन कुमार, देवेंद्र महतो व अन्य मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Somnath Satyomशॉर्ट बायो: सोमनाथ सत्योम पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'हिन्दुस्तान' में रेलवे, मिलिट्री और इंफ्रास्ट्रक्चर की रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
सोमनाथ सत्योम पत्रकारिता जगह के एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘हिन्दुस्तान’ में बतौर सीनियर कॉटेंट क्रिएटर कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने पत्रकारिता के कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर
सोमनाथ ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में राष्ट्रीय सहारा और फिर प्रभात खबर जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2015 में ‘हिन्दुस्तान’ के साथ कैरियर को आगे बढ़ाया। वर्ष 2018 में बालिका गृह कांड में बेहतर रिपोर्टिंग के लिए स्टार गोल्ड टीम पुरस्कार से भी नवाजे गये। मई 2022 से सितंबर 2023 तक प्रभात खबर से जुड़े रहे। पुन : अक्टूबर 2023 से ‘हिन्दुस्तान’ से जुड़े। रेलवे, मिलिट्री और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे बीट पर विशेष पकड़ बनाये हुए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
B.A (अर्थशास्त्र) और मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा होने के कारण सोमनाथ पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह रेलवे, इंफ्रास्स्ट्रक्चर, मेडिकल व मिलिट्री बीट पर कमांड होने के साथ ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन इंफ्रास्ट्रक्चर एक्सप्लेनर स्टोरीज लिख रहे हैं।
विजन
रेलवे और रेल यात्रियों के मुद्दाें पर सोमनाथ की गहरी समझ है। उन्होंने कई बड़े रेलवे योजनाओं, मेडिकल रिसर्च, मिलिट्री भर्ती (अग्निवीर) और टाउन डेवलॉपमेंट से जुड़े स्टोरीज किये हैं। सोमनाथ का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता ही है। उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
रेलवे, मिलिट्री, इंफ्रास्ट्रक्चर, राजनीतिक, सामाजिक सरोकार, मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


