छोटी कल्याणी में समारोहपूर्वक मनी भामाशाह की जयंती
मुजफ्फरपुर में श्री भामाशाह तैलीक समिति द्वारा भामाशाह की जयंती धूमधाम से मनाई गई। अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार अमर की अध्यक्षता में भामाशाह के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। महामंत्री मोहन कुमार साहू ने भामाशाह की जीवनी से सीख लेने की बात कही। कार्यक्रम में कई प्रमुख लोग उपस्थित थे।

मुजफ्फरपुर, वसं। श्री भामाशाह तैलीक समिति तैलीक समाज भवन छोटी कल्याणी के प्रांगण में बुधवार को श्रीभामाशाह की जयंती धूमधाम से मनाई गई। अध्यक्षता अमरेंद्र कुमार अमर ने की। श्रीभामाशाह के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।महामंत्री मोहन कुमार साहू ने कहा कि भामाशाह की जीवनी से हमलोगों को सीख लेनी चाहिए। साव उमाशंकर प्रसाद ने कहा कि भामाशाह दानवीर के साथ-साथ देशभक्त भी थे। सीए शशिभूषण कुमार ने भी अपने विचार रखे। मौके पर नरेंद्र कुमार डब्बू, प्रशांत बबलू, रवि कुमार, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. प्रेम शाह, राजकिशोर साहू, राजेंद्र प्रसाद, सत्येंद्र कुमार, सचिन, देवदत्त, ओमप्रकाश, अरविंद साहू आदि मौजूद थे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


