Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsCelebrating 151st Birth Anniversary of Freedom Fighter Sahadev Jha in Muzaffarpur
बिहार विभूति पंडित सहदेव झा की प्रतिमा लगाने की उठी मांग

बिहार विभूति पंडित सहदेव झा की प्रतिमा लगाने की उठी मांग

संक्षेप: बिहार विभूति पंडित सहदेव स्मृति मंच ने मंगलवार को मुजफ्फरपुर में स्वतंत्रता सेनानी सहदेव झा की 151वीं जयंती मनाई। वक्ताओं ने उनकी यादों को साझा किया और उनकी प्रतिमा लगाने की मांग की। सहदेव झा ने...

Tue, 21 Oct 2025 10:33 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार विभूति पंडित सहदेव स्मृति मंच ने मंगलवार को पड़ाव पोखर स्थित उनके प्रपौत्र के आवास पर 151वीं जयंती स्मरण समारोह मनाया। वक्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानी सहदेव झा से जुड़ी यादों की चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि पंडित सहदेव झा की प्रतिमा जिले के गैर सरकारी और सरकारी संस्थान व पार्क में लगाया जाए। मंच के संरक्षक तेज नारायण झा ने कहा कि देश स्तर पर विख्यात स्वतंत्रता सेनानी सहदेव झा को तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने मीनापुर में मुलाकात कर उनके योगदान को सहारा था। सहदेव झा के प्रपौत्र प्रो. ओम प्रकाश झा ने बताया कि उन्हें मीनापुर सरकार कहा जाता था।

वे अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। अध्यक्षता मंच के संयोजक अशोक झा ने किया। उन्होंने कहा कि सहदेव झा महात्मा गांधी के सच्चे अनुयायी थे। सन 1917 में गांधी जी से चंपारण में मुलाकात के बाद उनके करीबी बन गए। संचालन कुंदन शांडिल्य ने किया कहा कि सहदेव झा भूदान, खादी और समाज सेवा सहित छुआछूत, सामाजिक कुरीतियों और नशा के विरुद्ध व्यापक तौर पर अभियान चलाया। मौके पर समाजसेवी रघुनंदन प्रसाद सिंह उर्फ अमर बाबू, बीआरएबीयू के कर्मचारी संघ के नेता फतेह बहादुर सिंह, समाजसेवी पीएंन सिंह आजाद, प्रो. ओम प्रकाश झा, मनमन त्रिवेदी, नवीन कुमार, अजय चौधरी,जदयू नेता सुबोध सिंह , पूर्व मुखिया परशुराम झा, डी के झा, अभिषेक रंजन, उज्ज्वल कुमार, अजय सिंह, मुरारी तिवारी, न्यूरोथेरेपिस्ट विपिन पाठक ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।