प्लास्टिक दाने की कीमत कम होने में लग सकते हैं तीन महीने
मुजफ्फरपुर के उद्यमियों को मध्यपूर्व में संघर्षविराम से राहत की उम्मीद है। हालांकि, कच्चे माल की कीमतों में 40% की वृद्धि ने उत्पादन को प्रभावित किया है। प्लास्टिक, टेक्सटाइल, और मेडिकल उत्पाद बनाने वाले उद्योगों को स्थिति सामान्य होने में दो से तीन महीने लग सकते हैं। एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति में सुधार की उम्मीद है।

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मध्यपूर्व में संघर्षविराम से उद्यमियों को फौरी राहत भले न मिली हो पर हालात और जल्द सुधरने की उम्मीद नजर आने लगी है। युद्ध थमने से प्लास्टिक, टेक्सटाइल, मेडिकल उत्पाद, फूड प्रोसेसिंग से लेकर फर्नीचर का निर्यात करने वाले उद्योगों ने राहत की सांस ली है। जिले के उद्यमियों का कहना है कि तत्काल राहत नहीं मिलेगी। सब ठीक रहा तो स्थितियां सामान्य होने में दो से तीन माह का समय लग सकता है। जिले में प्लास्टिक, फूड प्रोसेसिंग, फेब्रिकेशन आदि की करीब 300 उत्पादन इकाईयां है। मुजफ्फरपुर औद्योगिक क्षेत्र में 60 से अधिक प्लास्टिक आधारित उद्योग हैं।
युद्ध के दौरान प्लास्टिक दाना का दाम 80 से 90 रुपये प्रति किलो से उछलकर 170 रुपये तक पहुंचने से उत्पादन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। स्टील फैब्रिकेशन की फैक्ट्रियां कमर्शियल सिलेंडर के अभाव में बंद हो गई हैं। उद्यमियों को उम्मीद है कि एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति में सुधार होगा और जल्द राहत मिलेगी। मेडिकल उत्पाद बनाने वाले उद्यमियों का कहना है कि प्लास्टिक की किल्लत से उत्पादन पर असर पड़ा है। सिरिंज और मेडिकल उत्पाद का निर्यात भी प्रभावित हुआ है। सीजफायर होने से जल्द बेहतरी की उम्मीद है। इसी तरह केमिकल आदि की महंगाई से प्रभावित टेक्सटाइल उद्योग को भी हालात तेजी से ठीक होने की उम्मीद है।कच्चे माल के दाम में आई 40 फीसदी तक उछाललघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष प्रकाश कुमार ने बताया कि कच्चे माल की कीमतों में 40 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी से उत्पादन प्रभावित है। क्रूड आयल की कीमतों में कमी से कच्चे माल में नरमी की उम्मीद है। केन्द्र सरकार ने केमिकल पर आयात शुल्क पहले ही शून्य कर दिया है। अब सीज फायर के बाद युद्ध की उम्मीद नहीं है। महीने भर के अंदर सुधार दिखने की उम्मीद है।पाइप बनाने वाली कंपनियों ने कीमतों में बढ़ोतरी रोकीइलेक्ट्रिकल्स के कारोबार से जुड़े उद्यमियों ने बताया कि क्रूड आयल की कीमतें कम होने लगी है। प्लास्टिक प्रोडक्ट में भी दाम बढ़ने का ट्रेंड थम गया है। पाइप बनाने वाली कंपनियों ने कीमतों में बढ़ोतरी रोक दी है। इससे प्लास्टिक उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी थमेगी। हालांकि, स्थितियां सामान्य होने में तीन से छह महीने तक का समय लग सकता है।
लेखक के बारे में
Somnath Satyomशॉर्ट बायो: सोमनाथ सत्योम पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'हिन्दुस्तान' में रेलवे, मिलिट्री और इंफ्रास्ट्रक्चर की रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
सोमनाथ सत्योम पत्रकारिता जगह के एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘हिन्दुस्तान’ में बतौर सीनियर कॉटेंट क्रिएटर कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने पत्रकारिता के कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर
सोमनाथ ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में राष्ट्रीय सहारा और फिर प्रभात खबर जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2015 में ‘हिन्दुस्तान’ के साथ कैरियर को आगे बढ़ाया। वर्ष 2018 में बालिका गृह कांड में बेहतर रिपोर्टिंग के लिए स्टार गोल्ड टीम पुरस्कार से भी नवाजे गये। मई 2022 से सितंबर 2023 तक प्रभात खबर से जुड़े रहे। पुन : अक्टूबर 2023 से ‘हिन्दुस्तान’ से जुड़े। रेलवे, मिलिट्री और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे बीट पर विशेष पकड़ बनाये हुए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
B.A (अर्थशास्त्र) और मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा होने के कारण सोमनाथ पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह रेलवे, इंफ्रास्स्ट्रक्चर, मेडिकल व मिलिट्री बीट पर कमांड होने के साथ ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन इंफ्रास्ट्रक्चर एक्सप्लेनर स्टोरीज लिख रहे हैं।
विजन
रेलवे और रेल यात्रियों के मुद्दाें पर सोमनाथ की गहरी समझ है। उन्होंने कई बड़े रेलवे योजनाओं, मेडिकल रिसर्च, मिलिट्री भर्ती (अग्निवीर) और टाउन डेवलॉपमेंट से जुड़े स्टोरीज किये हैं। सोमनाथ का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता ही है। उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
रेलवे, मिलिट्री, इंफ्रास्ट्रक्चर, राजनीतिक, सामाजिक सरोकार, मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


