एप्लीकेशन बेस्ड सवालों ने अकाउंटेंसी के छात्रों को उलझाया

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर में सीबीएसई 12वीं बोर्ड की एकाउंटेंसी परीक्षा में छात्रों को एप्लीकेशन बेस्ड सवालों ने चुनौती दी। विशेषज्ञों ने कहा कि पेपर इस तरह से डिज़ाइन किया गया था कि औसत छात्र भी अच्छे अंक प्राप्त कर सकें। कॉम्पिटेंसी-बेस्ड सवालों ने छात्रों की समझ और विश्लेषणात्मक क्षमताओं का परीक्षण किया।

एप्लीकेशन बेस्ड सवालों ने अकाउंटेंसी के छात्रों को उलझाया

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एप्लीकेशन बेस्ड सवालों ने अकाउंटेंसी के विद्यार्थियों को उलझा दिया। मंगलवार को सीबीएसई 12वीं बोर्ड में एकाउंटेंसी की परीक्षा में छात्रों को प्रश्नपत्र काफी चुनौतीपूर्ण लगा। परीक्षार्थियों ने कहा कि फाइनेंशियल स्टेटमेंट के सवाल एनालिसिस वाले थे। मंगलवार को सीबीएसई 12वीं बोर्ड की एकाउंटेंसी तो 10वीं बोर्ड की उर्दू की परीक्षा थी। इन दोनों परीक्षा में मिलाकर जिले में लगभग दो हजार परीक्षार्थी शामिल हुए। हालांकि एक्सपर्ट ने कहा कि पेपर इस तरह से डिजाइन किया गया था कि औसत छात्र भी सही तैयारी और कॉन्सेट क्लियर के साथ अच्छा स्कोर कर सकें। कुछ सवाल सीधे थे, जिससे छात्रों को अंक लाने का मौका मिलेगा।

पेपर की एक खास बात यह थी कि इसमें कॉम्पिटेंसी-बेस्ड मल्टीपल चॉइस सवाल शामिल थे। कई के लिए एनालिटिकल सोच की जरूरत थी और बच्चों को सिर्फ रटने की बजाय कॉन्सेप्चुअल क्लैरिटी को टेस्ट किया गया। इन सवालों ने परीक्षार्थियों की डेटा को समझने, अकाउंटिंग के सिद्धांतों को लागू करने और फाइनेंशियल जानकारी को गंभीरता से जांचने की क्षमता का आकलन किया, जो हायर-ऑर्डर थिंकिंग स्किल्स पर बढ़ते जोर को दिखाता है। 34 सवालों का देना था जवाब विद्यार्थियों ने कहा कि तीन-चार अंकों के सवाल औसत श्रेणी के थे। अकाउंटिंग फॉर पार्टनरशिप के तीन अंक के सवाल आसान थे। छह अंकों के दीर्घ उत्तरीय सवालों में कुछ मुश्किल हिस्सा था। फाइनेंशियल स्टेटमेंट्स एनालिसिस सेक्शन भी आसान था। कुछ छात्रों ने कहा कि पेपर संतुलित था, मगर उन्हीं के लिए जो रटने की बजाय समझ कर पढ़े थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।