एक्लीकेशन बेस्ड सवालों ने घुमाया, गणित का पेपर मध्यम स्तर का रहा
मुजफ्फरपुर में सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा के पहले दिन गणित के पेपर पर बच्चों की मिली-जुली प्रतिक्रिया रही। लगभग 12 हजार परीक्षार्थियों ने भाग लिया। नियमित कक्षा के छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया, जबकि कोचिंग पर निर्भर छात्रों को कठिनाई हुई। 70% सवाल एनसीईआरटी टेक्स्टबुक से पूछे गए थे।

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा के पहले दिन गणित के एक्लीकेशन बेस्ड सवालों ने बच्चों का सर चकरा दिया। हालांकि, परीक्षार्थियों व वीक्षकों ने कहा कि गणित का पेपर मध्यम स्तर का था। मंगलवार को जिले में 16 केंद्रों पर परीक्षा शुरू हुई। लगभग 12 हजार परीक्षार्थी इसमें शामिल हो रहे हैं। पहले दिन गणित के पेपर पर मिली-जुली प्रतिक्रिया रही। एनसीईआरटी से ही अधिकांश सवाल पूछे गए थे। सीबीएसई की ओर से बच्चों के साथ वीक्षकों का भी फीडबैक लिया गया। सभी केंद्रों से फीडबैक रिपोर्ट भेजी गई है। नियमित कक्षा वालों का अच्छा रहा पेपर केंद्रों पर हर कक्षा में बच्चों से रैंडमली फीडबैक लिया गया।
इसमें वीक्षकों का रिमार्क था कि नियमित कक्षा करनेवालों का पेपर अच्छा गया है। जो केवल कोचिंग पर निर्भर थे, उनकी परीक्षा बहुत अच्छी नहीं गई है। टेक्स्टबुक एक्सरसाइज से 70 फीसदी सवाल परीक्षार्थी आशु ने बताया कि सर्कल का सवाल थोड़ा कठिन रहा। रेशनल वाला सवाल पूछा गया था। सुहाना, अनाया समेत अधिकांश परीक्षार्थियों ने कहा कि टेक्स्टबुक एक्सरसाइज से 70 फीसदी सवाल पूछे गये थे। सेक्शन ए में 18 एमसीक्यू वाले सवाल के साथ ही दो एसरटेशन रिजनिंग वाले सवाल थे। सेक्शन बी में छह अति लघु उत्तरीय सवाल थे, जो 2-2 अंकों का था। सेक्शन सी में छह लघु उत्तरीय सवाल थे, जो 3-3 अंकों के लिए था। 5 अंकों के लिए 4 लॉग सवाल थे वहीं 3 केस बेस्ड सवाल थे जो 4-4 अंकों के लिए था। परीक्षार्थियों ने कहा कि सेक्शन सी और डी में सर्कल, ट्राएंगल, प्रोबैबलिटी, लिनियर इक्वेशन से सवाल थे। लघु उत्तरीय वाले अधिकांश सवाल एनसीईआरटी से थे। परीक्षार्थियों ने कहा कि स्टैंडर्ड मैथ अपेक्षाकृत बेसिक मैथ से आसान रहा। परीक्षा 10.30 से थी। इसके लिए 10 बजे तक परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। बच्चों को स्कूल ड्रेस और आईडी के साथ प्रवेश दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


