सीबीएसई के परीक्षार्थी को मिली दूसरे छात्र की कॉपी
मुजफ्फरपुर के छात्रों को सीबीएसई 12वीं बोर्ड में स्कैन कॉपी की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। एक छात्र को मिली कॉपी किसी और की थी, जबकि अन्य छात्रों ने धुंधली कॉपी मिलने की शिकायत की। निदेशक ने सीबीएसई को मेल किया है। ऑनलाइन मार्किंग का अभ्यास न होने के कारण परीक्षकों में भी परेशानी है।

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सीबीएसई 12वीं बोर्ड में स्कैन कॉपी को लेकर चल रहे मामलों में एक नया मामला जिले का भी जुड़ गया है। जिले के एक परीक्षार्थी को जब स्कैन कॉपी मिली तो वह किसी और की थी।
धुंधली कॉपी की शिकायत
बुधवार को शहर के मदर टेरेसा विद्यापीठ स्कूल का छात्र अश्मित अपनी कॉपी लेकर स्कूल में पहुंचा। छात्र ने कहा कि यह मेरी हैंडराइटिंग नहीं है। गोला रोड निवासी अश्मित ने कहा कि मैंने गणित और केमेस्ट्री की कॉपी के लिए आवेदन किया था। केमेस्ट्री की कॉपी दी ही नहीं गई। मैथ की कॉपी किसी और की है। उसने बताया कि मुझे गणित में 37 अंक मिले हैं। इसे लेकर मैंने स्कैन कॉपी के लिए आवेदन किया था। यह पूरी कॉपी मेरी नहीं है। निदेशक सतीश कुमार झा ने कहा कि छात्र की लिखित शिकायत के आधार पर सीबीएसई को मेल किया गया है।
अन्य छात्रों की शिकायतें
कई छात्रों को मिली धुंधली कॉपी
जिले के एक अन्य छात्र निशांत ने धुंधली कॉपी मिलने की शिकायत की है। छात्र ने कहा कि जो स्कैन कॉपी मिली है, वह साफ दिख ही नहीं रही है। ऐसे में इन कॉपियों का मूल्यांकन कैसे किया गया। ऐसी शिकायत कई अन्य छात्रों ने भी की है। जिले के दो दर्जन से अधिक छात्रों ने सीबीएसई से लेकर अपने संस्थान को मेल किया है कि आवेदन दो से तीन विषयों के लिए किया गया, लेकिन कॉपी केवल एक ही विषय की दी गई है।
ऑनलाइन मार्किंग का अभ्यास
शिक्षकों ने नहीं किया था ऑनलाइन मार्किंग का अभ्यास
12वीं बोर्ड की कॉपियों के ऑनलाइन मार्किंग के बाद इस तरह की चीजें सामने आने पर कॉपी जांचने वाले जिले के कई परीक्षकों ने कहा कि बड़ी संख्या में शिक्षकों ने ऑनलाइन मार्किंग का अभ्यास नहीं किया था। कई दिनों तक लिंक ही नहीं आया था। ऐसे में केन्द्र पर हो रही परेशानी को लेकर भी उस समय मामला उठाया गया था।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


